UPSC Tricky Question: इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 8 ट्रिकी सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

UPSC (Civil Services) Tricky Questions:संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू में कई बार ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे सवालों पर ही उम्मीदवारों के इंटेलिजेंस की परीक्षा होती है।

Tricky questions of UPSC interview
यूपीएससी परीक्षा के ट्रिकी सवाल,Tricky questions of UPSC interview  |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • UPSC यानी सिविल सर्विसेज के इंटरव्यू में ट्रिकी सवाल भी पूछे जाते हैं
  • ये सवाल किसी भी तरह के हो सकते हैं,कभी कभार इनका जवाब आसान होता है
  • UPSC मेंस की परीक्षा इस साल सितंबर में आयोजित होनी है

नई दिल्ली: इस साल की UPSC मेंस की परीक्षा सितंबर में होगी। वर्षों तक छात्र इसकी तैयारी में लगे रहते हैं। दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि इस क्षेत्र में अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। UPSC की पढ़ाई जितनी कठिन है, उससे कहीं अधिक मुश्किल है उसके इंटरव्यू को पास करना, क्योंकि यह कठिन होता है। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले इन 8  ट्रिकी सवालों को जानें और उनके सही उत्तर तलाशें। वैसे हम इन सभी सवालों के आखिर में जवाब लिख देंगे, लेकिन ये आप पर निर्भर करता है कि आप खुद की इस परीक्षा में कितनी ईमानदारी दिखाते हैं।  


1.   वो क्या है, जो वर्ष और शनिवार में एक बार ही आता है? 

UPSC के इंटरव्यू के दौरान ये सवाल पूछा गया। अब आप भी अपना दिमाग दौड़ाइए और इस सवाल का जवाब खोजिए। दिमाग खुजलाने की बजाय दिमाग पर जोर लगाकर इसका उत्तर देखिए। 

2.   सोने की उस वस्तु का नाम बताइए, जो सोनार की दुकान में नहीं रहती? 

क्या हुआ दिमाग सोच में पड़ गया न? खोजिए-खोजिए इस सवाल का जवाब।  

3.    शरीर के किस हिस्से पर पसीना नहीं आता? 

ये सवाल पूछे जाने पर अक्सर लोग सोचते हैं कि क्या फालतू सवाल है। भला ऐसा कौनसा हिस्सा है शरीर का जहां पसीना नहीं आता, लेकिन ध्यान से सोचेंगे, तो आपको सवाल का जवाब तुरंत मिल जाएगा।    

4.    एक आदमी आठ दिन बिना नींद के कैसे रह सकता है? 

UPSC के इंटरव्यू में जब आप टेबल के उसपार बैठे होते हैं तो आपको उम्मीद भी नहीं होती कि आप से ऐसे सवाल भी पूछे जा सकते हैं। तैयार रहिए और इस सवाल का जवाब दीजिए। लेकिन ऐसे कई सवाल होते हैं जिन्हें पहली बार सुनकर दिमाग चकरा जाता है। इस दौरान आपकी बुद्धिमता का टेस्ट होता है।

5.   एक मेज पर, एक प्लेट में दो सेब हैं। खाने वाले तीन आदमी हैं। कैसे सेब खाएंगे? 

अब आप इसका उत्तर खोजिए। कैसे 3 आदमी सेब को सही मात्रा में खा सकते हैं।  

6.    ऐसी कौन सी चीज है, जो मात्र बोलने से टूट जाती है? 

इसका जवाब बहुत सोच-समझकर दीजिए। आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और इस सवाल का जवाब खोजिए।  

7.    ऐसा कौन सा शब्द है, जिसमें फल, फूल और मिठाई तीनों आते हैं? 

इस सवाल को सुनते ही आप कहेंगे कि इसका जवाब तो आपको आता है, लेकिन आ नहीं पाता। सोचिए और सही उत्तर की तलाश करिए।  
 
8.    अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे? 

आप सोच भी नहीं सकते कि इस सवाल का जवाब देने वाले का सिलेक्शन हो गया था। उसे इंटरव्यू में चुन लिया गया था। आप भी दिमाग लगाइए।   सभी सवालों के जवाब आप यहां देखें और ईमानदारी से खुद को बताएं कि आपने कितने सवालों का जवाब सही दिया।  

(क्रम से पूछे गए सवालों के जवाब)

व 
चारपाई  
होंठ 
रात में सोता है।  
एक मेज पर और दो प्लेट में सेब हैं। कुल तीन सेब हो गए।  
खामोशी  
गुलाब जामुन 
मेरी बहन के लिए आपसे बेहतर मैच नहीं मिलेगा।    
 

इंटरव्यू में जाने से पहले का मूलमंत्र  

UPSC की परीक्षा जितनी कठिन है, उसके इंटरव्यू में उम्मीदवारों से उतने ही ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन इसका ये बिलकुल मतलब नहीं है कि आप बच्चों की तरह जवाब खोजने में लग जाएं। अक्सर इन सवालों में ही उनके जवाब छुपे होते हैं, बस आपको समझदारी से इनका जवाब देना होता है। व्याकुल होकर जवाब न दें। धीर-गंभीर बने रहें। इस प्रकार के सवालों के जवाब देने के दौरान आपको घबराना बिल्कुल नहीं चाहिए। आप जितना शांत और संयत रहेंगे उतना ही आप इस प्रकार के सवालों के जवाब दे पाएंगे। UPSC की परीक्षा और इंटरव्यू के लिए आप कितने तैयार हैं, ये हमें बताने की जरुरत नहीं, इन सवालों का जवाब देकर आप खुद ही समझ गए होंगे।  
 

अगली खबर