AP ICET Admit Card 2022: आज जारी होगा AP ICET एडमिट कार्ड, cets.apsche.ap.gov.in पर करें चेक

AP ICET Admit Card 2022: आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP ICET 2022 का एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए 18 जुलाई, 2022 को जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AP ICET Admit Card 2022 will be out tomorrow on July 18 at official website cets.apsche.ap.gov.in, know exam schedule here
AP ICET एडमिट कार्ड 2022 
मुख्य बातें
  • 18 जुलाई को जारी हो जाएगा AP ICET 2022 का एडमिट कार्ड।
  • परीक्षा 25 जुलाई 2022 को आयोजित की जानी है।
  • एपी आईसीईटी उत्तर कुंजी 2022 27 जुलाई 2022 को जारी होगी।

AP ICET Admit Card 2022: आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP ICET 2022 का एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए आज, 18 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी छात्र आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in पर अपने  एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में उम्मीदवारो के लिए परीक्षा के शेड्यूल और समय के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

AP ICET 2022 एडमिट कार्ड कल 18 जुलाई 2022 को उम्मीदवारों के लिए जारी किया जा रहा है। AP ICET 2022 की परीक्षा 25 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों कृपया ध्यान दें कि पेपर केवल एक ही दिन आयोजित किया जा रहा है। हालांकि उसी दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसी परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को यह एडमिट कार्ड ले जाने की आवश्यकता होगी।

कल किस समय जारी होगा एडमिट कार्ड? 

APSCHE के एडमिट कार्ड जारी करने के पिछले ट्रैंड की बात करें तो ये एडमिट कार्ड आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक जारी किए जाते हैं। इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि कल 12 बजे ही एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। हालांकि एडमिट कार्ड रिलीज होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

Read More- जारी होने वाला है रीट 2022 का प्रवेश पत्र, साइट पर अपलोड

AP ICET 2022 एडमिट कार्ड - तिथि, समय और परीक्षा शेड्यूल

शीर्षक विवरण
AP ICET एडमिट कार्ड 2022 18 जुलाई 2022 (कल)
AP ICET 2022 एडमिट कार्ड का समय दोपहर 12 बजे तक होने की संभावना
 AP ICET 2022 परीक्षा तिथि 25 जुलाई, 2022
परीक्षा का समय  सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक
AP ICET 2022 उत्तर कुंजी 2022 27 जुलाई, 2022


Read More- आज इस समय जारी होगा आईसीएसई 10वीं का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
   
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि AP ICET 2022 एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर कर लें और इसे परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को चेकिंग उद्देश्यों के लिए एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसका का लिंक यहां अपडेट किया जाएंगे। कृपया अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर