Assam HS Results 2022 date: असम बोर्ड इसी हफ्ते जारी कर सकता है कक्षा 12वीं के नतीजे, देखें ताजा अपडेट

Assam HS Results 2022 date: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी इस हफ्ते कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर सकता हैं। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Assam HS Results 2022 date: Assam Board Class 12th Results Expected to be out this Week, Check Details here
असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है।  
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते असम बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर सकते हैं।
  • असम के मुख्यमंत्री रिजल्ट की डेट को लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा करेंगे।
  • छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Assam HS Results 2022 date: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी असम के 12वीं कक्षा के रिजल्ट 2022 को जल्द ही जारी कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, असम के एचएस परिणाम 2022 इस सप्ताह ही जारी हो सकते हैं। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल AHSEC ने असम HS परिणाम 2022 की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना फिलहाल जारी नहीं की है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सप्ताह असम बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर चुका है और जल्द ही बोर्ड के रिजल्ट भी जारी कर देगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने असम एचएस परिणाम 2022 को राज्य के आधिकारिक परिणाम पोर्टल resultsassam.nic.in पर देख सकेंगे।

क्या इस दिन जारी होंगे असम के 12वीं कक्षा के परिणाम
असम बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असम 20 जून, 2022 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि हम छात्रों को यही सलाह देना चाहेंगे कि रिजल्ट को लेकर किसी भी सूचना के लिए उन्हे असम बोर्ड के द्वारा एक आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, एएचएसईसी रिजल्ट को लेकर सभी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ahsec.assam.gov.in. पर शेयर करेगा। 

Also Read: UP Board 10th 12th Result 2022: आज जारी हो सकती है यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट की डेट, ऐसे करें चेक

How to Check Assam 12th Result 2022 
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे- 

  • स्टेप-1 सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in. पर जाएं।
  • स्टेप-2 इसके बाद ‘Assam Board Class 12th Result 2022’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • स्टेप-3 इसके साथ ही जरूरी क्रेडिएंशल जैसे रोल नंबर आदि डालें और सबमिट कर दें।
  • स्टेप-4 असम बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप-5 भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।  


असम के मुख्यमंत्री कर सकते है रिजल्ट की डेट की आधिकारिक घोषणा
उम्मीद जताई जा रही हैं कि असम के मुख्यमंत्री, हेमंत बिस्वा शर्मा रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। AHSEC ने 15 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 के छात्रों के लिए असम HS परीक्षा आयोजित की थी। जो छात्र उच्चतर माध्यमिक 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस सप्ताह अपने परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

अगली खबर