Assam HS Result 2022: असम बोर्ड जल्द करेगा कक्षा 12वीं रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा, देखें ताजा अपडेट

Assam HS Class 12th Results 2022: असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही असम बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assa.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Assam HS Class 12th Results 2022: Assam HS Results 2022 Date and Time to be Released Soon on Official Website sebaonline.org, Know how to Check
असम बोर्ड एचएस कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • असम बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
  • असम बोर्ड की कक्षा 12वीं के करीब 2 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  • छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Assam HS Result 2022 Date and Time: असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, एएचएसईसी, असम एचएस परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि असम बोर्ड  कक्षा 12वीं के परिणामों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर चुका है, और अब बोर्ड किसी भी वक्त परिणामों की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा जारी कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे असम एचएससी कक्षा 12 परिणाम 2022 से संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए यहां और असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी sebaonline.org पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

छात्रों को फिर से सूचित किया जाता है कि असम एचएस परिणाम 2022 की तारीख और समय को लेकर फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है और मीडिया रिपोर्ट्स में इससे जुड़ा जो भी दावा किया जा रहा है उसकी आधिकारिक घोषणा फिलहाल बोर्ड ने नहीं की है।

Read More- HBSE 10th class Result 2022 Released: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परिणाम हुए जारी, bseh.org.in पर चेक करें रिजल्ट

2 लाख से अधिक छात्रों को परिणामों का इंतजार

असम बोर्ड की कक्षा 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार बोर्ड परिणामों की घोषणा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

How to Check Assam HS Class 12th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-sebaonline.org पर जाएं। 
  • इसके बाद ‘Assam HC Class 12th Results 2022’ पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • आपका असम बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट भी जरूर ले लें।

Read More- Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC के परिणाम किए जारी, इस तरह डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट

बता दें कि असम बोर्ड ने कक्षा 12वीं के बोर्ड की परीक्षा 15 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी।

अगली खबर