Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

एजुकेशन
Updated Jan 16, 2022 | 12:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Board 12th Admit Card 2022: इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। इस सिलसिले में बोर्ड की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Bihar Board 12th Admit Card 2022
Bihar Board 12th Admit Card 2022 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • फरवरी में आयोजित होंगी बिहार बोर्ड की परीक्षाएं
  • आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
  • जरूरी क्रेडेंशियल्‍स से कर सकते हैं लॉगइन

Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 16 जनवरी को जारी कर दिए हैं। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर यह भी संकेत दिया कि परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी। ये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी जो 14 फरवरी, 2022 तक चलेंगी। 

बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इन इंटर परीक्षाओं के बारे में घोषणा की। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पासवर्ड, बीएसईबी आवेदन संख्या, रोल नंबर आदि की जरूरत होगी। इतना ही नहीं बोर्ड की ओर से हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। अगर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्‍या आती है तो वे हेल्‍पलाइन के जरिए मदद ले सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • बीएसईबी 12वीं के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवश्यकतानुसार लॉगिन क्रेडेंशियल डालें। 
  • अब '12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें। 
  • एक बार डाउनलोड पूरा हो जाने के बाद, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

31 जनवरी तक है मौका 
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर के प्रवेश पत्र 31 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर लें। परीक्षा COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जाएगी। 

10वीं के एडमिट कार्ड पहले हुए जारी 
बोर्ड ने 10 जनवरी से कक्षा 12 यानि इंटरमीडिएट की व्यावहारिक परीक्षा शुरू कर दी है। बीएसईबी बोर्ड की व्यावहारिक परीक्षा 22 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी। बीएसईबी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। कक्षा 10 विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

अगली खबर