Bihar Police Constable Result 2021: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जल्द, यहां देखें अपेडट

Bihar Police Constable Result 2021 Date:  Central Selection Board of Constable की तरफ से जल्द ही बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 घोषित किया जा सकता है। बता दें, इस भर्ती अभियान के तहत 8415 पदों पर भर्ती की जाएगी..

bihar police constable result 2021
Bihar Police Constable Result 2021: बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 (i-stock) 
मुख्य बातें
  • बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 जल्द घोषित होने वाला है।
  • उम्मीदवार csbc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • कुल 8415 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Bihar Police Constable Result 2021 Date: Central Selection Board of Constable, CSBC की तरफ से जल्द ही बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 घोषित किया जा सकता है। बता दें, इस भर्ती अभियान के तहत 8415 पदों पर भर्ती की जाएगी। Bihar Police Constable Result 2021 के लिए अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है अगले कुछ ही दिनों में परिणाम आएंगे और छात्र csbc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Police Constable Result 2021: check release date here

बिहार राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 14 मार्च 2021 और 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई थी। करीबन 12 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। Bihar Police Constable Result 2021 घोषित होने के बाद छात्रों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Bihar Police Constable Result 2021 How to Check

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर मौजूद Bihar Police सेक्शन में जाएं।
  3. यहां आपको रिजल्ट के लिए लिंक दिखाई देगा (अभी लिंक एक्टिव नहीं है)
  4. इसे डाउनलोड कर लें।

एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी Bihar Police Constable Result 2021 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवार को कुल अंकों का न्यूनतम 30% प्राप्त करने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि सफल छात्रों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) इस साल के आखिरी महीने या अगले साल जनवरी में आयोजित किया जाएगा।

अगली खबर