Bihar Police SI Answer Key, Result 2021: जल्द जारी होंगे बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ व आंसर की

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jan 20, 2022 | 14:12 IST

BPSSC Bihar Police SI Answer Key, Result 2021 Date: Bihar Police SI Result 2021, BPSSC Bihar Police SI Sergeant Result 2021-2022 bpssc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार यहां संभावित रिजल्ट डेट, आंसर की व कटऑफ के बारे में जान सकेंगे...

Bihar Police SI Result 2021, BPSSC Bihar Police SI Sergeant Result 2021-2022
जल्द जारी होंगे बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
  • उम्मीदवार यहां पिछले वर्ष के कटऑफ देख सकेंगे
  • रिजल्ट, आंसर की व कटऑफ bpssc.bih.nic.in पर जारी किए जाएंगे

BPSSC Bihar Police SI Result 2021: Bihar Police SI Result 2021, BPSSC Bihar Police SI Sergeant Result 2021-2022 bpssc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार यहां संभावित रिजल्ट डेट, आंसर की व कटऑफ के बारे में जान सकेंगे। बता दें, विज्ञापन संख्या 03/2020 के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट (Police Sub Inspector, Sergeant) के पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा संपन्न हुए करीब एक माह होने वाला है, इस परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2021 (रविवार) को किया गया था।

दो हजार से ज्यादा भरे जाएंगे पद

Bihar Police SI Result 2021 जारी होने के बाद मेंस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद फिजिकल और चिकित्सकीय परीक्षण भी होगा। इन सभी टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिल सकेगा। बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये 2213 पदों को भरा जाना है।

कब आएंगे बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट? Bihar Police SI Result

बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है, लेकिन अभी तारीख को लेकर जानकारी नहीं है। हां, मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकता है। बता दें, यह अस्थाई तिथियां है।

बिहार पुलिस एसआई कटऑफ? Bihar Police SI Cutoff?

Bihar Police SI Cut Off Marks 2022 के लिए निम्नलिखित बॉक्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें, कटऑफ वे जरूरी अंक होते हैं, जिनके आधार पर आगे के प्रोसेस में जाने का मौका मिलता है। Bihar Police SI Cut Off Marks 2022 

पहले यह समझिए कि कटऑफ किन मेजर फैक्टर पर आधारित होता है

  • कुल रिक्तियों
  • परीक्षा का स्तर
  • और मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या

कट ऑफ श्रेणी, पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स / मेरिट सूची ज्ल्द ही उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 2018 के कट ऑफ अंक देखकर अंदाजा लगाएं-

पद का नाम कुल पद
पुलिस सब इंस्पेक्टर  1998
सार्जेंट  215

बिहार पुलिस एसआई भर्ती कटऑफ 2018

वर्ग  पुरुष  महिला
अंक अंक
सामान्य  132.2 88.0
ई डब्लू एस 117.6 60.0
बी सी 125.2 72.6

बिहार पुलिस एसआई आंसर की कब जारी होगी? BIhar Police SI Answer Key

एसआई और सर्जेंट भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही आंसर की जाएगी, इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति करने करने का भी मौका दिया जाएगा। यदि आपत्ति सही होगी, तो बोर्ड जरूरी बदलावों के साथ फाइनल आंसर की जारी करेगा।

अगली खबर