BPSC Headmaster Admit Card 2022: जानें कब जारी होंगे बीपीएससी हेडमास्‍टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड

BPSC Bihar Headmaster Admit Card 2022 Download Direct Link : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से इस सप्‍ताह तक हेड मास्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। अभ्‍यर्थी इसे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC Bihar Headmaster Admit Card 2022
BPSC Bihar Headmaster Admit Card 2022 
मुख्य बातें
  • 31 मई 2022 को पटना में आयोजित होगी परीक्षा
  • दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी परीक्षा
  • इस प्रक्रिया के जरिए कुल 6421 पदों को भरा जाएगा

BPSC Bihar Headmaster Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जल्द ही हेड मास्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा 31 मई 2022 को दोपहर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन पटना जिले के विभिन्‍न केंद्रों में होगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। ऐसे में में आयोग की ओर से जल्‍द ही बीपीएससी हेड मास्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सप्‍ताह एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्‍ध कराया जाएगा। उम्‍मीदवार इसे लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। 

बीपीएससी प्रवेश पत्र पर उम्‍मीदवारों को परीक्षा स्थान, केंद्र और समय की जानकारी दी जाएगी। इसमें उनका नाम, रोल नंबर आदि जरूरी विवरण दर्ज होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थी सही से इसकी जांच कर लें, यदि उसमें कोई गलती हो तो अधिकारी से संपर्क कराकर तुरंत उसे ठीक कराएं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब, अपना विवरण दर्ज करें। 
  • बीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें। 
  • भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। 

कैसे होगा उम्‍मीदवारों का चयन 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई साक्षात्कार नहीं होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कुल 6421 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती की अधिसूचना मार्च 2022 में जारी गई थी। आयोग ने 05 मार्च से 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

अगली खबर