BSE Odisha 10th Result 2022: bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर चेक करें ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट

BSE Odisha Board 10th Result 2022 Direct Link on www.bseodisha.nic.in, www.orissaresults.nic.in, www.bseodisha.ac.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 इसी हफ्ते 6 जुलाई, 2022 को जारी हो जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseodisha.ac.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं...

BSE Odisha Results 2022: Odisha Class 10th Results 2022 likely to be Released this week at bseodisha.ac.in
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • ओडिशा बोर्ड 6 जुलाई, 2022 को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर देगा।
  • शिक्षा मंत्री आज परिणाम की डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।

BSE Odisha Board 10th Result 2022 Direct Link on www.bseodisha.nic.in, www.orissaresults.nic.in, www.bseodisha.ac.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा 6 जुलाई, 2022 को ओडिशा कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। ओडिशा बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके साथ ही अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दास आज रिजल्ट की डेट जारी की है।

BSE Odisha 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

6 जुलाई को जारी होंगे परिणाम: ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दास ने कहा कि कक्षा 10वीं के परिणाम इसी हफ्ते जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री के अनुसार ओडिशा बोर्ड इसी हफ्ते, 6 जुलाई, 2022 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर देगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Odisha Board 10th Result 2022 Direct Link

पूरी हो गई है मूल्यांकन प्रक्रिया: ओडिशा के शिक्षा मंत्री के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा की उत्तर पत्रिका के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 20 या 21 मई से शुरू की गई थी जो पहले ही पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट से पहले के आखिरी कुछ कार्य ही पूरे हो रहे हैं। अब परिणामों को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। 

अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा: बीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए 29 अप्रैल से 7 मई, 2022 तक परीक्षा आयोजित की थी। बीएसई ओडिशा ने जगह-जगह COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ मैट्रिक परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की। बीएसई ओडिशा 10 वीं परीक्षा 2022 के लिए 5 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित हुए थे जो इस महीने परिणाम आने की उम्मीद कर रहे हैं।
 

अगली खबर