Bihar Board 12th Toppers 2021: बिहार बोर्ड के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए टॉपर्स लिस्ट

Bihar Board Inter result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

BSEB 12th Result 2021 announced today Know the Bihar Board 12th Toppers 2021
जानिए, बिहार बोर्ड के टॉपर्स की सूची, लड़कियों ने मारी बाजी 

पटना: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, BSEB ने 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के परिणामों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12 वीं के टॉपर्स की भी सूची जारी कर दी है। छात्र नीचे उल्लिखित टॉपर्स की सूची हर सेक्शन जैसे विज्ञान, कला और वाणिज्य की जांच कर सकेंगे। कक्षा 12 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड, पटना (onlinebseb.in) पर देखा जा सकता है।

बिहार बोर्ड 12 वीं के टॉपर्स 2021 की सूची राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने घोषित की है। बीएसईबी 12 वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के समय बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे। बिहार बोर्ड 12 वीं टॉपर्स 2021 की सूची नीचे दी गई है। इस साल मधु भारती ने 463 अंकों के साथ टॉप किया। BSEB बोर्ड में इस बार 77.97% छात्र उत्तीर्ण हुई है।

 BSEB 12th Results: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे हुए घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं के टॉपर्स 2021: आर्ट्स स्ट्रीम

टॉपर्स का नाम नंबर
मधु भारती 463

बिहार बोर्ड 12 वीं के टॉपर्स 2021: साइंस स्ट्रीम

टॉपर्स का नाम नंबर
सोनाली कुमार 471

बिहार बोर्ड 12 वीं के टॉपर्स 2021: कॉमर्स स्ट्रीम

टॉपर्स का नाम नंबर
सुनंदा कुमारी 471

इसके अलावा जो छात्र टॉप किए हैं उनमें अमन राज, बाढ़ (पटना) - 470, नवीन कुमार - सोहसराय (नालंदा) - 470, मो. शाकिब, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) - 469, कल्पना कुमारी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण) - 468,  प्रियांशु राज, नूर सराय (नालंदा) - 466 शामिल हैं। नतीजों की घोषणा को लेकर हेवी ट्रैफिक के कारण सुबह से ही बिहार बोर्ड की वेबसाइट्स क्रैश हैं। 

अगली खबर