Haryana Board Exam: 30 मार्च से होंगी हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरी डेट शीट

Haryana Board exam 2022 Datasheet: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है. परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी।

BSEH Haryana Board Class 10 and 12 exams date, Paper to be held from March 30
30 मार्च से होंगी हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से होंगी
  • 1700 परीक्षा केंद्रों को परीक्षाओं के लिए किया जा रहा है तैयार
  • हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि इस साल ऑफलाइन होगी परीक्षा

BSEH Haryana Board Class 10 and 12 Exams Datesheet: बीएसईएच हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा की तारीख जारी हो गई है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक राज्य कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेगा। बीएसईएच के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बीएसईएच द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए 6 लाख 68 हजार छात्रों ने पंजीकरण करवाया है।

ऑफलाइन होगी परीक्षा

प्रेस बयान के मुताबिक, कक्षा 10 की परीक्षा के लिए तीन लाख अड़सठ (3,68000) छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि दो लाख, नब्बे हजार (2,90,000) छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि परीक्षा के लिए करीब 1700 परीक्षा केंद्रों को तैयार रखा जा रहा है। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा इस साल ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

HBSE Class 10, 12 Date Sheet 2022

BSEH 12th Time Table

तारीख विषय
March 30, 2022. हिंदी
April 1, 2022. फिजिक्स, अर्थशास्त्र
April 2, 2022. फाइन आर्ट्स
April 5, 2022. गणित
April 7, 2022. फिजिकल एजुकेशन
April 8, 2022. होम साइंस
April 9, 2022. अंग्रेजी
April 11, 2022. मिलट्री साइंस, डांस, मनोविज्ञान
April 12, 2022. पंजाबी
April 13, 2022. रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन
April 18, 2022. भूगोल
April 19, 2022. कंप्यूटर विज्ञान, आईटीईएस
April 20, 2022. इतिहास, जीव विज्ञान
April 21, 2022. कृषि, दर्शनशास्त्र
April 22, 2022. संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी
April 26, 2022. समाजशास्त्र, उद्यमिता
April 27, 2022. राजनीति विज्ञान
April 28, 2022. संगीत हिंदुस्तानी, बिजनेस स्टडीज
April 29, 2022. खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, रोगी देखभाल आदि।

BSEH 10th Date Sheet 2022

तारीख विषय
March 31, 2022. सामाजिक विज्ञान
April 4, 2022. अंग्रेजी
Aril 6, 2022. हिन्दी
April 11, 2022. गणित
April 19, 2022. विज्ञान
April 21, 2022. शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान आदि।
April 22, 2022. खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, रोगी देखभाल आदि।
April 26, 2022. पंजाबी, आईटी, आईटीईएस

HTET Result 2021: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का स्कोर कार्ड इस तरह करें डाउनलोड

बोर्ड अध्यक्ष ने कही थी ये बात

बीएसईएच के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने पहले कहा था कि बोर्ड मार्च के अंतिम सप्ताह में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा था, 'हमने पाठ्यक्रम में 30% की कमी की है। अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' पिछले साल, बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के टॉपर्स की घोषणा नहीं की थी और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक और व्यावहारिक अंकों के आधार पर किया गया था।

Haryana Board Exams 2022: 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अगले सत्र तक टली, हरियाणा सरकार ने लिया अहम फैसला

अगली खबर