CBSE 10th 12th Result 2022: जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, SMS व डिजिलॉकर के माध्यम से करें चेक

एजुकेशन
आदित्य सिंह
Updated Jul 05, 2022 | 16:04 IST

CBSE Board 10th 12th Result 2022 via Website, SMS And Digilocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)आज यानी 5 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है। हालांकि सीबीएसई ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस व डिजिलॉकर की मदद से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

cbse 10th result 2022,cbse result 2022,cbse class 12 result date 2022,cbse class 12 result 2022 term 2
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • आज जारी हो सकता सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट।
  • दो टर्म में आयोजित की गई थी परीक्षा, प्रत्येक टर्म में पास होना अनिवार्य।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर सकते हैं 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा।

CBSE Board 10th 12th Result 2022 via Website, SMS, Digilocker And Umang App: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)आज यानी 5 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया गया है। बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है। हालांकि सीबीएसई ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।  बता दें इस बार बोर्ड ने परीक्षा की समाप्ति के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया था। रिजल्ट घोषित होने बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

कोरोना वायरस के चलते बोर्ड ने इस बार 10वीं 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। फर्स्ट टर्म में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे, जबिक 2 टर्म का पेपर सब्जेक्टिव आधारित था। बता दें बोर्ड ने इस बार 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी। लेकिन इसके बावजूद पेपर में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मताबिक, ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस व डिजिलॉकर की मदद से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।


इस साल CTET परीक्षा 2022 में होंगे ये बदलाव, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

परीक्षा संगम पोर्टल

हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है, यहां छात्र रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल को गंगा, यमुना और सरस्वती तीन खंडों में विभाजित किया गया है।  स्कूल सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित सभी जानकरी उपलब्ध है। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से डायरेक्ट डिजिलॉकर की वेबसाइट को भी एक्सेस किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CBSE Board 10th 12th Result 2022, इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

indiaresults.com

parikshasangam.cbse.gov.in

CBSE Board 10th 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

- सबसे पहले CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Board 10th 12th Result 2022, डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाएं।

- आधार नंबर व अन्य विवरण दर्ज कर पंजीकरण करें।

- होमपेज पर जाकर Central Board Of Secondary Education के लिंक पर क्लिक करें।

- अब cbse 10th Term 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें। 

रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होना या सर्वर काम ना करना आम बात है। ऐसे में छात्रों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अंकपत्र अवश्य डाउनलोड कर लें। क्योंकि जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिलती है, इसका बहुत महत्व होता है।

CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

साइट क्रैश होने पर ना हों निराश

- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।

- यहां CBSE10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज करें।

- अब 5676750 पर इसे भेज दें।

- टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

बता दें सीबीएसई 10वीं टर्म 2 की परीक्षा इस बार 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 


 

अगली खबर