CBSE 10th Result 2022: आज जारी नहीं होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, करना होगा इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 4 जुलाई 2022 को जारी कर सकता है लेकिन ताजा जानकारी मिली है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। 

CBSE 10th Result 2022 date
CBSE 10th Result 2022 date 
मुख्य बातें
  • सीबीएसई की ओर से बहुत जल्द सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है।
  • कहा जा रहा था कि सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 4 जुलाई 2022 को जारी कर सकता है!
  • ताजा जानकारी मिली है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। 

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से बहुत जल्द सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 4 जुलाई 2022 को जारी कर सकता है लेकिन ताजा जानकारी मिली है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। टाइम्स नाऊ को मिली जानकारी के अनुसार, आज सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट घोषित करने की कोई योजना नहीं है। सीबीएसई के अधिकारियों ने टाइम्स नाऊ से इस बात की पुष्टि की है।

सीबीएसई के छात्र इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इनके अलावा, छात्र CBSE Class 10th Result 2022 को डिजिलॉकर वेबसाइट, ऐप या एसएमएस के माध्यम से या फिर उमंग ऐप से भी देख सकते हैं। आइये जानते हैं कि उमंग ऐप की मदद से रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है।

CBSE 10th Result 2022 Marksheet Download Link

आईटी डिपार्टमेंट ने कही ये बात

वहीं सीबीएसई के आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने टाइम्स नाऊ को बताया कि उन्हें सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित करने के संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। इसलिए यह मानकर चला जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज नहींआएगा। वहीं सूत्रों का दावा है कि सीबीएसई 10 और 13 जुलाई को रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में 15 जुलाई को रिजल्ट आने का दावा किया गया है। 

CBSE 10th Result 2022 Direct Link | CBSE 12th Result 2022 Direct Link

टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी

बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि किसी अधिकारी या बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले टॉपर्स की लिस्ट मुहैया कराई जाएगी।

अगली खबर