CBSE 10th Term 2 Result 2022: जानिए कब जारी होगा सीबीएसई 10वीं टर्म 2 का रिजल्‍ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

एजुकेशन
Updated Jun 10, 2022 | 20:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

CBSE 10th Term 2 Result 2022 date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की टर्म 2 परीक्षाओं के बाद अब परीक्षार्थी रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मूल्‍यांकन के लिए शीट भेजी गई है। जल्‍द ही रिजल्‍ट की तारीख के बारे में अपडेट जारी किया जाएगा।

CBSE 10th Term 2 Result 2022
CBSE 10th Term 2 Result 2022  
मुख्य बातें
  • 24 मई 2022 को खत्म हुई थी 10वीं की परीक्षा
  • टर्म 1 के रिजल्‍ट मार्च में किए गए थे घोषित
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे

CBSE 10th Term 2 Result 2022 date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की टर्म 2 परीक्षाएं खत्‍म हो चुकी हैं। अब परीक्षार्थी इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून 2022 को खत्म होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बोर्ड ने 10वीं की शीट मूल्यांकन के लिए भेज दी है, और एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 के परिणाम के बारे में अपडेट जारी करेगा। उम्‍मीद की जा रही है कि बोड की ओर से जून के आखिर तक रिजल्‍ट को लेकर अपडेट जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है इसलिए परीक्षार्थियों को इंतजार करना होगा। 

परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। साथ ही अपना टर्म 2 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जारी की जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने इस बार दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की। टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी। जबकि टर्म 2 परीक्षाएं अप्रैल से जून के बीच आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मई 2022 को खत्म हुई है। जल्‍द ही इसके परिणाम जारी किए जाएंगे।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट 

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 परिणाम 2022” पर क्लिक करें। 
  • अपना रोल और जन्म तिथि (डीओबी) और सुरक्षा कोड (स्क्रीन पर दिखाया गया) दर्ज करें।
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका टर्म 2 परिणाम स्क्रीन पर दिखाया गया है। आप भविष्य के उपयोग के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करें।

Read also: SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2022

इन प्‍लेटफॉर्म पर भी चेक कर सकते हैं परिणाम
सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी जो कि एडमिट कार्ड पर दी गई है। वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, आईवीआरएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। बता दें बोर्ड ने 11 मार्च, 2022 को सीबीएसई 10वीं टर्म 1 परिणाम 2022 की घोषणा की थी। 

अगली खबर