CBSE Class 10 Home Science Answer Key: सीबीएसई 10वीं होम साइंस टर्म 1 परीक्षा की आंसर-की, यहां करें चेक

CBSE Class 10 Home Science Term 1 Answer Key 2021-22:Central Board of Secondary Education (CBSE) के 10वीं के छात्रों ने आज होम साइंस टर्म 1 (CBSE Class 10 Home Science Term 1) परीक्षा दी। यहां देख सकते हैं आंसर की।

CBSE Class 10 Home Science Term 1 Answer Key
CBSE Class 10 Home Science Term 1 Answer Key 
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं के छात्रों ने होम साइंस टर्म 1 की परीक्षा दी
  • परीक्षा के कुछ देर बाद ही सीबीएसई होम साइंस टर्म 1 की आंसर की सामने आ गई
  • सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा 11 दिसंबर, 2021 को खत्म होगी

CBSE Class 10 Home Science Term 1 Answer Key 2021-22: Central Board of Secondary Education (CBSE) के 10वीं के छात्रों ने आज होम साइंस टर्म 1 (CBSE Class 10 Home Science Term 1) परीक्षा दी। परीक्षा के कुछ ही देर बाद सीबीएसई ने CBSE Class 10 Home Science Term 1 की आंसर की जारी कर ​दी है।  इस आंसर की मदद से छात्र ये देख पाएंगे कि उन्‍होंने उत्‍तर सही लिखे या गलत। इतना ही नहीं छात्र अपने स्‍कोर का अंदाजा भी लगा पाएंगे। 

जिन छात्रों ने cbse Class 10 Home Science पेपर के लिए MCQs की प्रैक्टिस और अच्छे से रिवीजन किया था, वे अच्छे स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा 11 दिसंबर, 2021 को खत्म होगी। आखिरी पेपर इंग्लिश लैंग्वेज और लिट्रेचर का होगा।

CBSE Class 12 English Answer Key 2021-22

होम साइंस के पेपर में कुल 55 प्रश्न रहे, इनमें सभी प्रश्नों के लिए समान अंक थे। प्रश्न पत्र तीन खंडों- ए, बी और सी में बांटा गया और खंड ए में प्रश्न संख्या 1 से 22 (कुल 22 बहुविकल्पीय प्रश्न) रही और कोई भी 18 प्रश्न हल करने थे।

सेक्शन बी में प्रश्न संख्या 23 से 43 (कुल 21 बहुविकल्पीय प्रश्न) में से 17 प्रश्नों के जवाब देने थे। सेक्शन सी में दो केस स्टडी थीं। इसमें प्रश्न संख्या 44 से 55 (कुल 12 बहुविकल्पीय प्रश्न) में से कोई 10 प्रश्न हल करने थे।

Disclaimer: उत्तर इस विषय को पढ़ाने में वर्षों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इन उत्तर की सटीकता की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। ये जवाब केवल संदर्भ के रूप में दिए गए हैं।

अगली खबर