CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date: आ गई डेट! इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम

CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date(सीबीएसई बोर्ड10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है तथा अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकते हैं।

cbse latest news term 2,cbse term 2 passing marks 2022,cbse class 10th passing marks term 1 and term 2
सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म 2 का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • इस माह के अंत तक जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट।
  • अप्रैल से जून के बीच आयोजित की गई थी परीक्षाएं, 35 लाख छात्रों ने लिया था हिस्सा।
  • यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य।

CBSE Board 10th 12th Result 2022 Date: सीबीएसई 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं 12वीं  के टर्म 2 का रिजल्ट जारी करने वाला है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है तथा अकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है।

CBSE 10th 12th Result 2022 Date, Time, Direct Link LIVE: Check here

इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

बोर्ड ने 10वीं, 12वीं टर्म-2 की परीक्षा अप्रैल से जून के बीच आयोजित की थी, जिसके लिए करीब 35 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 14 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 21 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।

कई अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि टॉपर्स को शिक्षा मंत्री सम्मानित व पुरस्कार देंगे। हालांकि किसी अधिकारी या बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट के जारी हो जाने के बाद छात्र अपने रोल नंबर व जन्म तिथि के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

CBSE Board 10th 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022, CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व स्कूल कोड दर्ज करें। 

  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। 

  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी छायाप्रति निकाल सकते हैं।

पिछले आंकड़ों को देखें तो सीबीएसई पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड ने इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Learn More- जानें कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट, हो जाएं तैयार

पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं। हालांकि एक या दो विषय में 33 नंबर से कम अंक होने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो फेल माने जाएंगे।

अगली खबर