CBSE Class 10 Term 2 English Sample paper: आज है सीबीएसई 10वीं केअंग्रेजी का पेपर, बेहतर मार्क्‍स लाने के लिए यहां देखें सैंपल पेपर और पैटर्न

एजुकेशन
Updated Apr 27, 2022 | 00:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

CBSE Class 10 Term 2 English Sample paper: सीबीएसई कक्षा 10 का अंग्रेजी का पेपर 27 अप्रैल 2022 को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने विषय से संबंधित सैंपल पेपर से लेकर जरूरी गाइडलाइन आदि पहले ही जारी कर दिए थे। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10 Term 2 English Sample paper
CBSE Class 10 Term 2 English Sample paper 
मुख्य बातें
  • सैंपल पेपर की मदद से प्रश्‍न पत्र को समझने में मिलेगी मदद
  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक
  • 2 घंटे का होगा पेपर, जानिए किस तरह के पूछे जाएंगे सवाल

CBSE Class 10 Term 2 English Sample paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी हैं। सीबीएसई कक्षा 10 का अंग्रेजी का पेपर 27 अप्रैल 2022 को है। इस विषय में बेहतर अंक लाने के लिए परीक्षार्थी सीबीएसई की ओर से पहले जारी किए गए सैंपल पेपर की मदद ले सकते हैं। इससे उन्‍हें पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। 

सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सभी विषयों के लिए टर्म 2 के लिए सैंपल पेपर उपलब्ध कराए हैं। सैंपल पेपर के जरिए छात्र मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं। इससे उन्‍हें पता चलेगा कि कौन सा सवाल कितने नंबर का होगा। साथ ही पेपर में किस तरह के प्रश्न होंगे। 

पेपर को हल करने के लिए मिलेगा 2 घंटे का समय 
सीबीएसई कक्षा 10 अंग्रेजी के पेपर 2 घंटे का होगा। टर्म 2 सब्जेक्टिव पेपर है। इसके लिए छात्रों को दिए गए उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लिखने होंगे।  प्रश्न पत्र में तीन खंड होंगे। जिसमें रीडिंग, राइटिंग और व्याकरण एवं साहित्य शामिल है। पेपर 40 अंक का होगा। 

शब्‍द सीमा का रखें ध्‍यान 
साहित्य और लेखन अनुभागों के लिए छात्रों को दी गई शब्द सीमा पर ध्यान देना चाहिए। यदि प्रश्न 30 शब्दों में उत्तर मांगता है, तो छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे शब्द सीमा का पालन करते हैं। बहुत जरूरी हो तो उत्तर को अधिकतम 40 शब्दों तक रखें इससे अधिक न बढ़ाएं। इसी तरह अन्‍य प्रश्‍नों के जवाब उनके पैटर्न के अनुरूप ही दें। 

50 प्रतिशत सिलेबस पर आधारित होंगे सवाल
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा पाठ्यक्रम के 50 प्रतिशत पर आधारित होगी। पेपर में वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिपरक दोनों प्रश्न होंगे। साहित्य के लिए, प्रश्न आवेदन-आधारित, विश्लेषणात्मक और ओपन-एंडेड हो सकते हैं। बेहतर मार्क्‍स के लिए चरित्र रेखाचित्रों और कहानी/अध्यायों के शीर्षक को समझने की कोशिश करें और उसी के आधार पर आंसर लिखें। 
 

अगली खबर