CBSE Class 12 Economics Sample Paper 2021-22: 12वीं क्लास के छात्र यहां देखें सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, प्रैक्टिस से आएंगे अच्छे नंबर

CBSE Class 12 Economics Sample Paper 2021-22 with Solutions: सीबीएसई कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-22 के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं...

CBSE Class 12 Economics Sample Paper download
सीबीएसई कक्षा 12वीं इकोनॉमिक्स सैंपल पेपर यहां देखें (i-stock) 
मुख्य बातें
  • सीबीएसई 15 दिसंबर 2021, बुधवार को इकोनॉमिक्स का पेपर आयोजित करेगा।
  • इंट्रोडक्ट्री मैक्रो इकोनॉमिक्स (पार्ट-ए) और इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट (पार्ट-बी) से पूछे जाएंगे सवाल।
  • कुल 60 प्रश्न होंगे, जिसमें छात्रों को 50 प्रश्न करना होगा अनिवार्य।

CBSE Class 12 Economics Sample Paper 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-22 बुधवार यानी 15 दिसंबर 2022 के लिए निर्धारित है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सैंपल पेपर को देखकर जरूर अभ्यास करें, क्योंकि रिव्यू से पता चल रहा है कि सैंपल पेपर छात्रों को बहुत हेल्प कर रहे हैं।

बता दें कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) टर्म 1 बोर्ड परीक्षा में इंट्रोडक्ट्री मैक्रो इकोनॉमिक्स (पार्ट-ए) और इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट (पार्ट-बी) से सवाल पूछे जाएंगे। पार्ट ए में मनी एंड बैंकिंग, गवर्नमेंट बजट एंड द इकोनॉमी और बैलेंस ऑफ पेमेंट तथा पार्ट बी से इंडियन इकोनॉमी (चैप्टर 1), इंडियन इकोनॉमी 1950-1990 (चैप्टर 2), लिब्रेलाइजेशन प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन (चैप्टर 3), पॉवर्टी (चैप्टर 4), ह्यूमन कैपिटल फॉर्मेशन (चैप्टर 5) और चैप्टर 6 का अध्ययन अच्छे से कर लें। छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर इकोनॉमिक्स टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021 का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Sample Question Paper CBSE Class 12 Economics 
Solutions Click Here

 
पेपर को तीन खंडो यानी सेक्शन ए, बी और सी में विभाजित किया गया है, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। सेक्शन ए में कुल 24 प्रश्न होंगे, जिसमें छात्रों को 20 प्रश्न करना अनिवार्य होगा। वहीं सेक्शन बी में भी 24 प्रश्न होंगे, जिसमें छात्रों को 20 प्रश्न करना होगा। तथा सेक्शन सी में 12 प्रश्न होंगे 10 प्रश्न करना अनिवार्य होगा। कुल 60 प्रश्न होंगे, जिसमें छात्रों को 50 प्रश्न करना होगा, परीक्षा की कुल समय अवधि 90 मिनट होगी।

परीक्षा पैटर्न

पेपर में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे छात्र बिना किसी कंफ्यूजन के सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट कर सकते हैं। प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें, सही उत्तर वाले गोले को अच्छे से भरें।

अगली खबर