CBSE Class 12 History Exam Analysis 2021: यहां चेक करें हिस्ट्री पेपर एनालिसिस और आंसर-की, बच्चों ने बताया आसान और स्कोरिंग

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Dec 20, 2021 | 15:43 IST

CBSE Class 12 History Exam Analysis, Answer Key 2021 Download: CBSE Class 12 Chemistry Exam Analysis, Answer Key 2021-22 Download: The Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आज क्लास 12 के छात्रों के लिए हिस्ट्री पेपर का आयोजन किया था, जिन स्टेडेंट्स ने आज का पेपर दिया है वे अब यहां एनालिसिस कॉपी देख सकते हैं...

cbse Class 12 History analysis, cbse Class 12 History analysis copy out
हिंस्ट्री पेपर की एनालिसिस कॉपी जारी 
मुख्य बातें
  • सीबीएसई ने किया क्लास 12 स्टूडेंट्स के लिए हिस्ट्री पेपर का आयोजन
  • हिस्ट्री  पेपर एनालिसिस कॉपी तैयार, बच्चों ने बताया घुमाफिरा कर पूछे गए सवाल
  • 21 दिसंबर को होगा इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और कंप्यूटर साइंस का पेपर

CBSE Class 12 History Exam Analysis, Answer Key 2021: सीबीएसई बोर्ड से क्लास 12 जिन छात्रों के लिए आज हिस्ट्री का पेपर दिया था, वे अब यहां एनालिसिस कॉपी चेक कर सकते हैं। बता दें, Central Board of Secondary Education (CBSE) 10 और 12 कक्षा के पेपर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित कर रहा है। 10वीं के पेपर को 11 दिसंबर को खत्म हो गए थे अब बस 12वीं के कुछ पेपर बचे हैं। फिलहाल, छात्र यहां cbse class 12 History पेपर के लिए स्टूडेंट रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं।

CBSE Answer Key Class 12 History Exam 2021

CBSE Class 12 History Exam 2021: Question Paper review, student reactions

छात्रों से सवाल जवाब के आधार पर देखें एनालिसिस कॉपी

आकृति पांडेय (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार) व इनके दोस्तों से बात चीत करने पर यह जवाब हमें मिले-

यह पूछे जाने पर पेपर सरल था या कठिन, इसके जवाब में कहा कि पेपर सरल नहीं बहुत सरल था। 

क्या अलग था इस पेपर में
अभी तक के सारे पेपर तीन तीन खंड में हो रहे थे लेकिन CBSE class 12 history में चार खंड थे, सेक्शन ए, बी, सी और डी। लेकिन सैंपल पेपर ने मदद की, बहुत हद तक मिलता-जुलता था पेपर, इसलिए सेक्शन का भय नहीं था।

क्या सभी सवाल करने जरूरी थे?
नहीं, हर बार की तरह इसमें भी सभी सवालों को लेकर प्रेशर नहीं थ। पहले सेक्शन में 24 सवाल थे, जिनमें से केवल 20 सवाल करने थे। दूसरे सेक्शन में 22 सवाल थे जिनमें से केवल 18 करने थे। तीसरे में 12 सवाल थे और किसी भी 10 सवाल को हल करना था।

कौन सा सेक्शन ज्यादा कठिन लगा?
वैसे सेक्शन सी और डी को कुछ मॉडरेट कहा जा सकता है क्योंकि सी सेक्शन में दो सवाल केस आधारित थे, जिनमें थोड़ी कठिनाई हुई। 

इसी सवाल के कुछ छात्रों का मानना था कि सेक्शन डी मॉडरेट से थोड़ा ऊपर था, क्योंकि इसमें मानचित्र से जुड़े सवाल थे, और इन्हें छोड़ने का विकल्प नहीं ​था।

आमतौर पर इतिहास जैसे पेपर में सवाल घुमा फिराकर होते हैं?
नहीं, ओवरआल ठीक था पेपर। और इस दौरान कोई भी सवाल घुमा फिराकर नहीं पूछा गया था। मेरी नजर में स्कोरिंग था पेपर। 

कितने नंबर तक की उम्मीद करते हैं आप?
अंदाजे से 38-40 के आसपास नंबर आने की उम्मीद करते है।

बता दें, सभी प्रश्नों के अंक समान थे और चूंकि इन पेपर्स में निगेटिव ​मार्किंग जैसा कुछ नहीं है इसलिए जो सवाल नहीं आते बच्चे उनका जवाब जरूर ट्राई करते हैं।

CBSE Class 12 History Answer Key HERE

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास उत्तर कुंजी: QP 061/2/4

Question no. Answer Key Question no. Answer Key Question no. Answer Key
1. d 2. c 3. a
4. b 5. b 6. b
7. b 8. c 9. d
10. d 11. d 12. c
13. b 14. a 15. b
16. b 17. c 18.  d
19. b 20. a 21. c
22. c 23. a 24. a
25.  b 26. a 27. a
28. a 29. a 30. c
31. c 32. c 33. c
34. a 35. c 36. d
37. b 38. a 39. a
40. a 41. c 42. d
43. a 44. b 45. b
46. b 47. c 48. a
49. a 50. a 51. a
52. a 53. a 54. c
55. d 56. d 57. d
58. a 59. c 60. c
अगली खबर