CTET 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुरू, जानें शुल्क व अन्य मह​त्वपूर्ण बातें

CTET 2021 Registration, Exam Date: पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है जबकि अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 है। यहां आपको शुल्क व महत्वपूर्ण तिथियों से जुड़े जानकारी दी जा रही है।

cbse ctet, cbse ctet 2021, cbse ctet 2021 registration, cbse ctet exam date,
CBSE CTET 2021: देखें सीटीईटी 2021 परीक्षा से जुड़े अपडेट 
मुख्य बातें
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
  • उम्मीदवार CTET के लिए 20 अक्टूबर, 2021 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
  • यहां आपको महत्वपूर्ण तिथियों व शुल्क की जानकारी दी जा रही है।

CTET 2021 Registration, Exam Date: यदि आप CTET यानी Central Teacher Eligibility Test 2021 परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है जबकि अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 है। यही नहीं आपको CTET 2021 परीक्षा से जुड़ी अन्य तिथियों और शुल्क के बारे में भी पता होना जरूरी है, जिसकी जानकारी यहां नीचे मौजूद है।

How to Apply CTET Exam 2021

20 भाषाओं में होगी परीक्षा

CTET 2021 Exam कंप्यूटर आधारित यानी CBT बेस्ड होगा। इस परीक्षा को लगभग 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। 

भाषा और कोड नंबर

English 01 Gujrati 06 Marathi 11 Sankriti 16
Hindi 02 Kannada 07 Mizo 12 Tamil 17
Assamese 03 khasi 08 Nepali 13 Telugu 18
Bengali 04 Malayalam 09 Oriya 14 Tibetan 19
Garo 05 Manipuri 10 Punjabi 15 Urdu 20

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in

पंजीकरण प्रक्रिया से पहले नोट कर लें तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है-

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2021
  • फीस जमा करने की 20 अक्टूबर 2021
  • फीस पेमेंट वेरिफिकेशन 21 अक्टूबर 2021
  • ऑनलाइन करेक्शन 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2021

CTET 2021 Application Form Fees शुल्क की जानकारी यहां देखें

  • सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) को पेपर 1 या 2 में से किसी एक के लिए 1000 रुपये देने होंगे, जबकि दोनों के लिए 1200 रुपये शुल्क निर्धारित है।
  • एससी, एसटी व शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए पेपर 1 या 2 में से किसी एक के लिए 500 रुपये देने होंगे, जबकि दोनों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है।

गौरतलब है कि कक्षा 1 से 6 तक पढ़ाने के पेपर I के लिए उपस्थित होना होता है, जबकि इससे ऊपर की कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर II के लिए उपस्थित होना होगा।

देखें कब आएंगे एडमिट कार्ड

चूंकि परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से शुरू हो रही है, ऐसे में एडमिट कार्ड भी दिसंबर के पहले हफ्ते तक जारी किए जाने की उम्मीद है।

अगली खबर