CG TET Answer Key 2020: सीजी टीईटी आसंर की हुई जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

CG TET Answer Key 2020: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020, CG TET 2020 के लिए आंसर की जारी की है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

CG TET Answer Key 2020
CG TET Answer Key 2020 
मुख्य बातें
  • 9 जनवरी 2022 को हुई थी सीजी टीईटी परीक्षा
  • कोविड महामारी के चलते पहले स्‍थगित हो गई थी परीक्षा
  • संभावित स्‍कोर की गणना के लिए चेक करें आंसर की

CG TET Answer Key 2020: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, सीजीपीईबी की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020, CG TET 2020 के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। इसे बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट -vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया है।  9 जनवरी, 2022 को CGTET 2020 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए वे अपने संभावित स्‍कोर की गणना भी कर सकते हैं।

CG TET 2020 परीक्षा CGPEB द्वारा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा 9 जनवरी, 2022 को हुई थी। इससे पहले कोविड -19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित किया गया था। 

आंसर की कैसे करें डाउनलोड 

  • सीजी टीईटी उत्तर कुंजी 2020 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, 'मॉडल उत्तर कुंजी टीईटी 20' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके स्‍क्रीन पर पेपर की उत्तर कुंजी का विकल्‍प आएगा इस पर क्लिक करें। 
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव करें। 
  • भविष्‍य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

Direct link CG TET 2020 Paper 2

आपत्ति उठाने का भी मौका 

बोर्ड ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति उठाने का भी मौका दिया है। उम्‍मीदवार  3 मार्च 2022 को शाम 5 बजे तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदान की गई ईमेल आईडी के माध्यम से सीजीपीईबी के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए, उम्मीदवारों को cgvyapam.dawaapatti2021@gmail.com पर एक अलग मेल भेजना होगा।

दो पेपर का होता है आयोजन

सीजी टीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए होता है। वहीं दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी का उपयोग अपने सीजी टीईटी 2020 परीक्षा के लिए अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं। संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में 1 अंक जोडना होगा। इसमें माइनेस मार्किंग नहीं है। ऐसे में उनका परीक्षा का स्कोर सही उत्तरों की संख्या पर निर्भर करेगा। 

अगली खबर