CG Vyapam Patwari Admit Card 2022: सीजी व्यापम पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Apr 18, 2022 | 15:11 IST

CG Vyapam Patwari Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड (सीजीपीईबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी पटवारी भर्ती परीक्षा (आरडीपी) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं...

admit card, CG Vyapam, CG Vyapam Admit Card, Patwari
सीजी पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी 
मुख्य बातें
  • सीजी पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं।
  • सीजी पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रेल को होना है।
  • उम्मीदवार आधिकारिक साइट के अलावा नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Patwari Admit Card 2022: Chhattisgarh Professional Education Board (CGPEB) CG Patwari recruitment exam (RDP) 2022 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीजी पटवारी भर्ती परीक्षा (आरडीपी) 2022 के तहत राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र vyapam.cgstate.gov.in से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Patwari Recruitment Exam Date: सीजी व्यापम पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 24 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा एमसीक्यू फॉर्मेट में होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक ​काटे जाएंगे।

How to Download CG Vyapam Admit Card 2022?

उम्मीदवार इन वेबसाइट पर जाएं – vyapam.cgstate.gov.in
वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड (हरे रंग मे उपलब्ध) टैब पर क्लिक करें।
अब यहां ''पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP22)- 2022 हेतु प्रवेश पत्र'' पर क्लिक करें
ऐसा करते ही आप नए पेज पर आ जाएंगे, यहां निम्नलिखित दो लिंक मिलेंगे

कुछ बेसिक जानकारी के बाद सीजी पटवारी 2022 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

CG Vyapam Patwari Post

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 300 से अधिक पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए या संबंधित अन्य जानकारी के लिए Vyapam.cgstate.gov.in के अलावा Cgvyapam.choice.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

Also Read - जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट जल्द, देखें एडमिट कार्ड तिथि

अगली खबर