ICSE 10th Topper List 2022: आईसीएसई 10वीं के रिजल्‍ट हुए जारी, यहां देखें टॉपरों की​ लिस्ट

ICSE 10th Topper List 2022 Released: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE ने आज ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं...

Check the complete topper list of CISCE Class 10th ICSE Topper List 2022 here, these Students Tops the Examination
CISCE ने जारी की टॉपर लिस्ट 2022 
मुख्य बातें
  • CISCE बोर्ड ने आज जारी कर दिए ICSE 10वीं के परिणाम।
  • इसके साथ ही ICSE 10वीं की टॉपर लिस्ट भी जारी हो गई है।
  • ICSE बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी।

CISCE class 10th ICSE Topper List 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, ने आज 17 जुलाई 2022 को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर अपने CISE 10वीं सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही CISCE बोर्ड कक्षा 10वी की टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी कर दी है।

इस बार (ICSE Class 10th Topper) हरगुन कौर मथारू, अनिका गुप्‍ता, पुष्‍कर त्रिपाठी और कनिष्‍का मित्‍तल ने 499 अंक हासिल कर टॉपरों की सूची में पहला स्‍थान हासिल किया है। इस साल 10वीं रिजल्‍ट में परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। CISCE बोर्ड ने ICSE टॉपर सूची और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दी है।

CISCE class 10th ICSE Topper List 2022 

रैंक नाम अंक
1 हरगुन कौर मथारू 499
1 अनिका गुप्‍ता 499
1 पुष्‍कर त्रिपाठी 499
1 कनिष्‍का मित्‍तल 499
     


Read More- एसएससी ने जारी किया एसआई दिल्ली पुलिस फाइनल रिजल्ट, ssc.nic.in पर करें चेक

कोरोना महामारी के कारण CISCE बोर्ड ने ICSE 10वीं कक्षा के लिए टॉपर लिस्ट जारी नहीं की थी, हालांकि इस आर्टिकल में साल 2019 की टॉपर लिस्ट उपलब्ध है- 

CISCE class 10th ICSE Topper List 2019

रैंक          नाम अंक
1 जूही रूपेश कजारिया 99.60%
1 मुक्तसर के मनहर बंसाली 99.60%
2 अन्वेषा चट्टोपाध्याय 99.40%
2 सौरभ संजनवाला 99.40%
2 अनुश्री चौधरी 99.40%
2 अनन्या अग्रवाल 99.40%
2   अवि सराफी 99.40%
2 उपायंडे   99.40%
2 निमिथा जोस एडासेरी   99.40%
2   अनुष्का सचिन अग्निहोत्री       99.40%
2   सौनक बोस   99.40%


Read More- आज इस समय जारी होगा आईसीएसई 10वीं का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

छात्रों को बता दें कि अगर वह अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह इन्हे दोबारा चेक करवा सकते हैं इसके लिए 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रीचेकिंग मॉड्यूल सर्विस जारी रहेगी। उम्मीदवार जो इस सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय प्रति पेपर ₹1000 का भुगतान करना होगा।

CISCE बोर्ड ने इस साल CBSE की तरह ही परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। आईसीएसई का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट कंपाइल करने के बाद घोषित किया जाएगा। बता दें कि CISCE सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मई को समाप्त हुई थी, वहीं आईएससी 12वीं के लिए अंतिम परीक्षा 13 जून को आयोजित की गई थी।

अगली खबर