CTET Admit Card 2021: सीटेट दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ctet.nic.in पर होंगे जारी, यहां जानिए परीक्षा का पैटर्न

CTET Admit Card 2021 Download: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (सीटीईटी) का एडमिट कभी भी जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स परीक्षा से पहले नियम, एग्जाम पैटर्न समेत हर एक जरूरी बाते जान लें। 

CTET 2021 Admit card download
CTET 2021 Admit card download 
मुख्य बातें
  • सीटीईटी की परीक्षा  ऑनलाइन मोड और ऑफलाइन मोड से आयोजित की जाएगी।
  • सीटीईटी दिसंबर 2021 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता में 2 पेपर होते हैं।

CTET Admit Card 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (सीटीईटी) का एडमिट कभी भी जारी किया जा सकता है। सीटीईटी की परीक्षा  ऑनलाइन मोड और ऑफलाइन मोड से आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स परीक्षा से पहले नियम, एग्जाम पैटर्न समेत हर एक जरूरी बाते जान लें। 

CTET Admit Card 2021: check here

परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए CTET official website ctet.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए CTET December 2021 Admit Card पर क्लिक करें। अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें। अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

CTET Admit Card 2021: Direct link to download hall tickets

एडमिट कार्ड के साथ जरूर रखें ये डॉक्यूमेंट्स 
कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड और हॉल टिकट के अलावा एक फोटो पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स दिखाना होगा। इसके बिना एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को सेंटर पर अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या किसी अन्य विसंगति के मामले में सीटेट यूनिट से संपर्क कर सकते हैं।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न 
CTET दिसंबर 2021 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

  • प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे।
  • दोनों पेपर - I और II प्रत्येक में 150 अंक होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा।
  • दोनों पेपरों - I और II को हल करने की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट प्रत्येक होगी।

60 फीसदी अंक लाना जरूरी
केंद्रीय शिक्षक पात्रता में 2 पेपर होते हैं। उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के लिए टीचर बनना चाहते हैं उन उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 का आयोजन किया जाता है। वहीं पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में बैठने का विकल्प होता है। कैंडिडेट्स को एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक लाने होंगे।
 

अगली खबर