CTET Result 2021: कब जारी होगा सीटेट रिजल्‍ट, यहां जानें तारीख और मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

एजुकेशन
Updated Feb 20, 2022 | 13:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

CTET Result 2021 date: सीबीएसई की ओर से सीटेट 2021 रिजल्‍ट किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। पहले ये 15 फरवरी को जारी होने थे, लेकिन किसी कारणवश इसे घोषित नहीं किया गया। उम्‍मीदवार बेसब्री से नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

CTET Result 2021 date
CTET Result 2021 date 
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे नतीजे
  • आवेदक रिजल्‍ट के बाद मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड
  • डिजिलॉकर के जरिए भी चेक कर सकते हैं परिणाम

CTET Result 2021 date: केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित होने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आवेदक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से पहले जारी किए गए टेंट‍ेटिव डेट के हिसाब से परिणाम 15 फरवरी 2022 को जारी होने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश अभी तक नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे में आवेदक काफी नाराज हैं, वे लगातार सोशल मीडिया पर विरोध जता रहे हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि सीटेट 2021 परिणाम 20 फरवरी 2022 को जारी किए जा सकते हैं। 

बोर्ड की ओर से अभी तक तारीख के बारे में आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है। सीबीएसई सीटेट रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा। ऐसे में उम्‍मीदवार इस पर नजर बनाए रखें। सीटेट परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड ने 1 फरवरी, 2022 को आंसर की भी जारी थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 फरवरी, 2022 तक मौका दिया गया था।

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट 

  • सीटेट 2021 रिजल्‍ट चेक करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर सीटीईटी 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे देखें और डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रखें।

डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट 

सफल आवेदक जिन्होंने परीक्षा में क्‍वालिफाई किया है, उनके डिजिलॉकर खाते में उनकी मार्कशीट डिजिटल फॉरमेट में उपलब्ध होगी। उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

न्‍यूनतम योग्‍यता अंक

परीक्षा में क्‍वालिफाई करने के लिए आवेदकों को एक निर्धारित न्‍यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है। ये प्रत्‍येक श्रेणी के लिए अलग अलग है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 60 प्रतिशत हैं, जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55 प्रतिशत हैं। 

अगली खबर