CTET Result 2022: आज जारी होंगे सीटीईटी रिजल्ट? इस वेबसाइट से चेक करें स्कोरकार्ड व मिनिमम क्वलिफाइंग मार्क्स

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Mar 02, 2022 | 06:43 IST

CTET Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी परीक्षा परिणाम 2021-22 आज यानी 2 मार्च को जारी किया सकता है। उम्मीदवार निम्नलिखित लिंक की मदद से CTET Dec Result 2021 चेक कर सकेंगे...

ctet result news, ctet result link download, ctet result 2021
सीटीईटी रिजल्ट! इस वेबसाइट से चेक करें स्कोरकार्ड (i-stock) 
मुख्य बातें
  • आज जारी हो सकता है सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम
  • रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार ctet.nic.in से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे
  • परीक्षा विभिन्न शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी

CTET Result 2022: Central Teacher Eligibility Test, CTET Exam Result 2021-22 आज 2 मार्च  को घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार अपने सीटीईटी दिसंबर के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकेंगे। CTET Dec Result 2021 को पहले सीबीएसई द्वारा पुराने शेड्यूल के अनुसार यानी 15 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था। हालांकि, किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाया था।

CTET Result 2022 LIVE: Direct Link to check marks

उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके अपने CTET Exam Result 2021-22 चेक कर सकेंगे। उसी लिंक से वे सीटीईटी एडमिट कार्ड का उपयोग करके स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Ctet 2021 Answer Key 1 फरवरी को जारी की गई थी, जिस पर 4 फरवरी तक परीक्षार्थियों को ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का परिणाम फाइनल आंसर की और अंकों के सामान्यीकरण (normalisation of scores) के आधार पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार जो 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक CTET दिसंबर 2021 परीक्षा के 15वें संस्करण के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सीटीईटी परिणाम और स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर का उपयोग करके अपने पंजीकृत खातों में लॉग इन करना होगा।

CTET परिणाम 2022: स्कोरकार्ड की जांच कैसे करें?

  • सीटीईटी दिसंबर 2021 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को ctet result official website ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उम्मीदवारों को "CTET December 2021 Result" लिंक पर क्लिक करना होगा
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा
  • CTET December 2021 Results स्क्रीन पर आ जाएगा।

CTET Exam कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी मोड में आयोजित किया गया था। CTET Exam भारत के विभिन्न शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित किया गया था। सीटीईटी परिणाम घोषित होने की तारीख से लेकर सीटीईटी स्कोर जीवन भर के लिए मान्य होगा। सीटीईटी परीक्षा के लिए एक उम्मीदवार कितनी बार उपस्थित हो सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। कोई भी उम्मीदवार जिसने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है, वह अपने स्कोर में सुधार के लिए फिर से परीक्षा में शामिल हो सकता है।

मिनिमम क्वलिफाइंग मार्क्स

CTET के लिए अर्हक अंक 60% और उससे अधिक है। कटऑफ से अधिक या उसके बराबर स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विचार किया जाएगा।

अगली खबर