CUET Admit Card 2022: जारी हो गया सीयूईटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET Admit Card 2022: CUET एडमिट कार्ड 2022 जारी हो गया है, जो छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा चरण 1 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब यहां दी गई वेबसाइट और डायरेक्ट लिंक से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं...

cuet admit card 2022 download link
जारी हो गया सीयूईटी एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
  • यूजी परीक्षा चरण 1 के लिए सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी किया है।
  • इसे यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Common University Entrance Test, CUET Admit Card 2022 जारी कर दिया गया है। इन प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा 12 जुलाई को जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना CUET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, CUET UG Phase 1 परीक्षा का आयोजन 15, 16, 19 and 20 जुलाई, 2022 को होना है।

ऐसे डाउनलोड करें सीयूईटी प्रवेश पत्र

  • कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • Download CUET 2022 Admit Card नाम के लिंक पर जाएं।
  • यहां आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी देनी होगी, इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

CUET Admit Card 2022 - Direct link to download

CUET एग्जाम सिटी स्लिप NTA द्वारा जारी की गई है। एग्जाम सिटी स्लिप में, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख, CUET UG परीक्षा 2022 के विषय और समय के बारे में जानकारी दी गई थी। CUET 2022 परीक्षा को दो चरणों में बाटा गया है। चरण 1 परीक्षा 15 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाली है। उसी के लिए प्रवेश पत्र लाइव किया गया है। CUET UG चरण 2 परीक्षा 4 से 20 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। चरण 2 परीक्षा के लिए CUET प्रवेश पत्र 31 जुलाई को NTA द्वारा जारी किया जाएगा।

यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2022 के दूसरे चरण के छात्रों के लिए प्रवेश पत्र 31 जुलाई, 2022 को जारी किए जाएंगे।

किसी भी गलत जानकारी के मामले में, उम्मीदवारों को एनटीए को 011-40759000 पर कॉल करना चाहिए या cuet-ug@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेजना चाहिए।

Read More - जानें कब जारी होंगे रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड?

अगली खबर