CUET UG Result, Answer Key 2022: क्यों आ रही है CUET आंसर की और रिजल्ट में देरी? नीट यूजी 2022 है कारण?

CUET UG Result 2022 Releasing at cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी परीक्षा 2022 के परिणाम और आंसर की को लेकर छात्र बीते काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सीयूईटी परिणाम, नीट यूजी 2022 के रिजल्ट के बाद ही जारी किए जाएंगे।

CUET UG Result and Answer key 2022 Likely to be released soon at cuet.samarth.ac.in know why is it getting delayed
सीयूईटी परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द होंगे जारी 
मुख्य बातें
  • सीयूईटी परीक्षा 2022 की आंसर की और रिजल्ट जल्द होगी जारी।
  • रिजल्ट में देरी का कारण नीट यूजी का रिजल्ट बताया जा रहा है।
  • कुल 14 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

CUET Answer Key, Result 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET परीक्षा 2022 के लिए आंसर की और  परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते है। उम्मीद यही है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA अब मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा कर चुका है और रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, CUET UG आंसर की जारी करने में बोर्ड को देरी हो रही है। इसके पीछे कारण NEET UG परिणाम 2022 को बताया जा रहा है।

संभावनाएं हैं कि एक बार नीट यूजी 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद, CUET परीक्षा 2022 के परिणाम व आंसर की दोनों आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac पर जारी कर दिए जाएंगे।

आज शाम तक जारी होगी आंसर की

देशभर के कॉलेजों के विभिन्न यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 12 लाख से अधिक छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा दी थी। अब उन्हें CUET आंसर की और परिणाम 2022 जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी आंसर की को लेकर अब ज्यादा देरी नहीं होगी, उम्मीद है कि यह आज शाम तक ही जारी की जा सकती है। छात्र कृपया ध्यान दें कि NTA ने CUET परिणाम, आंसर की जारी करने की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read More- घोषित हुए एमएएच बी.एचएमसीटी परिणाम 2022, यहां से करें चेक

कब तक जारी होंगे परिणाम?

ध्यान देने योग्य बात यह है कि सीयूईटी यूजी आंसर की जारी होने के 7-14 दिनों के भीतर एनटीए, CUET परिणाम 2022 घोषित कर सकता है। इसलिए, आज अगर आंसर की जारी होती है तो CUET परिणाम लिंक भी 15 सितंबर, 2022 तक आने की उम्मीद की जा सकती है।

CUET यूजी आंसर की और रिजल्ट दोनों में से किसी एक या दोनों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने CUET एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी क्योंकि इन लॉगिन विवरणों के बिना आप उन्हें चेक नहीं कर सकेंगे।

Read More- जानें कब तक जारी होंगे रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के परिणाम और आंसर-की

सभी को याद दिलाया जाता है कि केवल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ही NEET यूजी परिणाम 2022 के कारण सीयूईटी आंसर की और परिणाम 2022 जारी करने में देरी आ रही है। एनटीए ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर