CUET PG Result 2022: आज शाम 4 बजे जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

CUET PG Result 2022 Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2022 का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगा। ‌

cuet pg result 2022, cuet result 2022 pg, cuet pg 2022 result, cuet.nta.nic.in
सीयूईटी पीजी रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगा।  
मुख्य बातें
  • आज जारी होगा सीयूईटी पीजी रिजल्ट
  • cuet.nta.nic.in पर कर सकते हैं चेक
  • यूजीसी अध्यक्ष ने दी थी जानकारी

CUET PG Result 2022, CUET PG Result 2022 today at cuet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2022 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। जिसके बाद इस परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2022 की तारीख और समय की घोषणा यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की थी। जिसके अनुसार रिजल्ट 26 सितंबर 2022 को शाम 4 बजे जारी होगा।

CUET PG Result 2022 : पीजी कोर्स में मिलेगा दाखिला

एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर और 9 सितंबर से 12 सितंबर 2022 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई थी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा। इस एग्जाम के लिए लगभग 3.57 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

CUET PG 2022 Result: 24 सितंबर को जारी हुई फाइनल आंसर की 

सीयूईटी पीजी परीक्षा की आंसर की 16 सितंबर को जारी की गई थी।‌ वहीं, अभ्यर्थियों को 18 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। जिसके आधार पर 24 सितंबर को फाइनल आंसर की जारी किया गया। अब  एनटीए आज शाम रिजल्ट की भी घोषणा कर देगा। वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। 

CUET PG Result 2022: यूजीसी का सीयूईटी पीजी रिजल्ट से पहले नया नोटिफिकेशन, यूनिवर्सिटी को दी ये सलाह

How to download CUET PG Result 2022 - ऐसे डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी रिजल्ट 

  •  अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या ntaresults.nic.im पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। 
  • अभ्यर्थी सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, panjiyakpredeled.in से करें डाउनलोड

CUET Result 2022 PG: यहां रखें नजर 

यूजीसी ने हाल ही में विश्वविद्यालयों को सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी होने से पहले प्रवेश के लिए वेबसाइट और वेब पोर्टल सहित आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थी सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और एनटीए की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।
 

अगली खबर