CUET UG Phase 2 admit card 2022: अगस्‍त में होगी सीयूईटी फेज 2 परीक्षा, एडमिट कार्ड पर यूजीसी अध्‍यक्ष ने दी ये अहम जानकारी

CUET UG Phase 2 Exam 2022: यूजीसी अध्‍यक्ष ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के पहले चरण के आयोजन से पहले अहम जानकारी साझा की है। जिसमें उन्‍होंने चरण 2 की परीक्षा डिटेल के बारे में भी बताया है।

CUET UG Phase 2 Exam 2022
CUET UG Phase 2 Exam 2022 
मुख्य बातें
  • 4 अगस्त 2022 से शुरू होगी दूसरे चरण की परीक्षा
  • आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा एडमिट कार्ड
  • जुलाई में होने वाली पहले चरण की परीक्षा के लिए आज जारी होने है एडमिट कार्ड

CUET UG Phase 2 Exam 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET UG 2022 परीक्षा 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी। पेपर  से कुछ ही दिन पहले,  यूजीसी अध्यक्ष, जगदीश कुमार ने परीक्षा के आयोजन के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण विवरण साझा किए हैं। साथ ही फेज 2 परीक्षा की तारीख एवं एडमिट कार्ड के बारे में भी जानकारी दी है। इसके तहत चरण 2 की परीक्षा 4 अगस्त 2022 से शुरू होगी। वहीं इसके लिए प्रवेश पत्र 31 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जारी किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 जुलाई, 16, 19 और 20, 2022 और दूसरे फेज की 4 से 10 अगस्त, 2022 तक आयोजित होगी। यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि सीयूईटी परीक्षा को दो चरणों में विभाजित किया गया है। परीक्षा भारत के 500 शहरों और भारत के बाहर 10 शहरों में आयोजित होने वाली है।

जानिए कितने छात्र होंगे शामिल 
चरण 1 की परीक्षा में लगभग 8 लाख 10 हजार छात्र भाग ले रहे हैं और चरण 2 की परीक्षा में लगभग 6 लाख 80 हजार छात्र भाग लेंगे। चरण 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जुलाई, 2022 को NTA द्वारा जारी होने वाले है। पहले इसे शाम 6 बजे जारी किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 9 बजे तक रिलीज किए जाने की बात सामने आई। हालांकि अभी तक प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। 

सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले हो चुकी है जारी 
सीयूईटी 2022 परीक्षा के लिए पंजीकृत लगभग 14 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची यानि सिटी इंटीमेशन स्लिप, 11 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी की गई थी। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा है कि 97 से 98 प्रतिशत छात्रों को शहर की पहली पसंद दी जाएगी और केवल 2 प्रतिशत छात्रों को सीयूईटी परीक्षा में बैठने के लिए शहर की दूसरी पसंद दी जाएगी।

अगली खबर