DSSSB JE Admit Card 2022: JE और अन्य पदों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

DSSSB JE Admit Card 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने आज 24 जून, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर DSSSB जूनियर इंजीनियर, JE और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं।

DSSSB JE Admit Card 2022: DSSSB JE Admit Cards out on dsssb.delhi.gov.in, know how to download
DSSSB जेई के लिए एडमिट कार्ड 2022 
मुख्य बातें
  • DSSSB ने JE और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड 2022 कर दिए गए हैं जारी।
  • JE और अन्य पदों के लिए 27 जून से की जाएगी आयोजित।
  • इन परीक्षाओं के लिए आवेदन 10 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 तक किया गया था जारी।

DSSSB JE Admit Card 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने आज 24 जून, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर DSSSB जूनियर इंजीनियर, JE और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल), और अनुभाग अधिकारी (सिविल) के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

डीएसएसएसबी जेई एडमिट कार्ड 2022 – एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

27 जून से शुरू होनी है परीक्षा
DSSSB जूनियर सिविल इंजीनियर और DSSSB सेक्शन ऑफिसर (सिविल) परीक्षा 27 जून, 2022 से 29 जून, 2022 तक आयोजित की जानी हैं। DSSSB जूनियर इंजीनियर (सिविल) और DSSSB सेक्शन ऑफिसर (सिविल) परीक्षा 2022 तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा के लिए पोस्ट कोड 801/2022 है।

Read More- सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, सामने आई ये जानकरी

वहीं यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि DSSSB JE परीक्षा 2022 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। DSSSB भर्ती 2022 आवेदन फॉर्म 10 जनवरी, 2022 से 9 फरवरी, 2022 तक रात 11.59 बजे तक जारी किए गए थे।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना था जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई थी।

जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और जूनियर सिविल इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए।

DSSSB परीक्षा 2022 - अनुसूची के लिए सीधा लिंक

How to Download DSSSB Exam 2022 Admit Card

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके के बारे में उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
  • सबमिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

Read More- भारतीय वायुसेना में अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई​

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए आवश्यक एडमिट कार्ड सुरक्षित रूप से रखें। परीक्षा के संबंध में और अपडेट के लिए, आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ हमारी वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखें।

अगली खबर