UP: यूपी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए टॉस्क फोर्स का हुआ गठन

Task Force fo implementation of NEP in UP: उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यबल (Task Force) का गठन किया गया है।

Formation of Task Force for successful implementation of National Education Policy in Uttar Pradesh
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्यीय कार्यबल के गठन को मंजूरी 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' (NEP 2020) के सफल क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से 17 सदस्यीय कार्यबल का गठन किया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्यीय कार्यबल के गठन को मंजूरी प्रदान की।

प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कार्यबल के अध्यक्ष तथा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी सह-अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष जी सी त्रिपाठी इसके सदस्य होंगे। सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष अशोक गांगुली भी इस कार्यबल के सदस्य होंगे । इसके अलावा कुछ अन्य सदस्य नामित किए गए हैं।

सुश्री एस.राधा चौहान, ACS प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा, श्रीमती मोनिका एस. गर्ग, ACS, उच्च शिक्षा विभाग, श्रीमती आराधना शुक्ला, ACS, माध्यमिक शिक्षा विभाग, श्री अनिल स्वरूप, पूर्व सचिव भारत सरकार, श्री अशोक गांगुली, पूर्व अध्यक्ष CBSE भी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।डॉ. विनय पाठक, कुलपति, AKTU, लखनऊ, श्री वाचस्पति मिश्र, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, श्री वी.पी.खंडेलवाल, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, श्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, डॉ. निशी पांडेय तथा डॉ.अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे।श्री विजय किरण आनंद ,महानिदेशक, सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे।
 

अगली खबर