GATE Admit Card 2022: गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, gate.iitkgp.ac.in से करें डाउनलोड

GATE 2022 Admit Card: IIT खड़गपुर की ओर से आयोजित होने वाली गेट 2022 परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी। ऐसे में आज एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्‍यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2022 Admit Card
GATE 2022 Admit Card (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
  • 5 फरवरी 2022 से शुरू होगी परीक्षा
  • इस बार बोर्ड ने दो नए विषयों को शामिल किया है

GATE 2022 Admit Card: इंजीनियरिंग के लिए होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, GATE परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड आज यानि 3 जनवरी को जारी की जाएगी।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर इसे आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक जारी कर सकता है। गेट परीक्षा 5 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। ऐसे में अभ्‍यर्थियों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। 

गेट परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नामांकन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। वे चरण-दर-चरण प्रक्रिया को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उन्‍हें आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, 'गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड'। 
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • आपका गेट एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Read also: NEET PG Counselling 2021

दो पालियों में होगी परीक्षा 
गेट 2022 परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT खड़गपुर की ओर से किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होंगी। इस साल, राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड ने दो नए पेपर शामिल करने का फैसला किया है। इनमें नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग एंड जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग शामिल है। GATE परीक्षा शिक्षा मंत्रालय से छात्रवृत्ति और सहायक के साथ इंजीनियरिंग या विज्ञान में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाती है। 

अगली खबर