GSEB SSC Result 2022: जानिए कब जारी होगा गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

GSEB SSC Result Date 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने वाले 10वीं कक्षा के रिजल्‍ट को लेकर इंटरनेट पर एक फेक सर्कुलर वायरल हो रहा है। जिसे बोर्ड ने फर्जी बताया है। साथ ही रिजल्‍ट की तारीख को लेकर आधिकारिक साइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

GSEB SSC Result Date 2022
GSEB SSC Result Date 2022 
मुख्य बातें
  • जीएसईबी ने नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों को किया सतर्क
  • फेक नोटिस के मुताबिक 17 मई को जारी होने वाले थे परिणाम
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा परिणाम की तारीख का ऐलान

GSEB SSC Result Date 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी की ओर से जल्द ही एसएससी यानि कक्षा 10वीं 2022 के परिणाम जारी किए जाएंगे। हालांकि रिजल्‍ट की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर एक फेक नोटिस भी वायरल हो रहा है, जिसमें परिणाम आज यानि  17 मई, 2022 को घोषित किए जाने का दावा किया गया। हालांकि बोर्ड की ओर से फर्जी बताया गया। साथ ही एक नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों को सतर्क रहने को कहा। 

गुजरात बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के नतीजे की तारीख की घोषणा जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर की जाएगी। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पर ध्‍यान दें तो जीएसईबी एचएससी परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर जीएसईबी एसएससी परिणाम जारी किया गया था। हालांकि साल 2020 और 2021 शैक्षणिक वर्षों के परिणाम कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुए थे। मगर माना जा रहा है कि इस साल बोर्ड पहले की तरह ही दो सप्‍ताह के अंतराल के आधार पर 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। उम्‍मीद की जा रही है कि 10वीं कक्षा के नतीजे 20 मई से 26 मई के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि परीक्षार्थी सटीक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

मार्च से अप्रैल तक आयोजित हुए थे एग्‍जाम 
गुजरात बोर्ड ने जीएसईबी एसएससी 2022 परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी। इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई। रुजीएसईबी एचएससी परिणाम 2022 साइंस स्ट्रीम परीक्षा के परिणाम 12 मई, 2022 को gseb.org पर जारी किया जा चुका है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि अगले सप्‍ताह तक कक्षा 10वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 

नोटिस जारी कर किया आगाह 
इंटरनेट पर 10वीं रिजल्‍ट पर वायरल हो रहे एक नकली सर्कुलर को लेकर बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमें परीक्षार्थियों को ऐसी सूचनाओं से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही पुष्टि की है कि GSEB SSC परिणाम 2022 17 मई, 2022 को जारी नहीं किया जाएगा। बता दें फेक सर्कुलर में जीएसईबी एचएससी परिणाम 2022 आज सुबह 8 बजे घोषित किए जाने की बात कही गई थी।

अगली खबर