Gujarat Board HSC 12th Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी, एक क्लिक पर देखें अपना रिजल्ट

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022, Gseb.org: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचएससी कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने ठीक 8 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

gseb hsc result, gseb hsc result 2022, gseb hsc result 2022 date, gseb hsc result date 2022,
यहां चेक करें गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गुजरात बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।
  • नीचे लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022, Gseb.org: गुजरात बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचएससी कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने ठीक 8 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें जीएसईबी ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 12 मई को जारी कर दिया था। इसके बाद से कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र लगातार टकटकी लगाए अपने रिजल्ट जा इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 

 इस बार गुजरात बोर्ड 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 5 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास कर दिया गया था। लेकिन बोर्ड ने इस बार कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। तथा अब रिजल्ट भी जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

- गुजरात बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर 12th Commerce And Arts Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपकी रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

ध्यान रहे बोर्ड एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा देगा। इस बीच छात्र यदि किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, यह मान्य होगा।

10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द

गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड अगले सप्ताह तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

अगली खबर