GUJCET 2022 Result: जारी हो गए गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम, यहां से करें चेक

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated May 12, 2022 | 13:29 IST

GUJCET 2022 Result Declared: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, GUJCET 2022 परिणाम आज 12 मई, 2022 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार GUJCET 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकेंगे...

GUJCET 2022 Result
यहां से चेक करें गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम 
मुख्य बातें
  • गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट हुए जारी
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक
  • 11 मई को जारी की गई थी आंसर की

Gujarat Common Entrance Test, GUJCET 2022 Result की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते है। राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB द्वारा आज सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया गया है।

GUJCET परिणाम आज 12 मई, 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किया गया। 1 लाख से अधिक उम्मीदवार GUJCET प्रवेश परीक्षा परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे थे। उम्मीदवार यहां से GUJCET परिणाम 2022 की जांच करें।

GUJCET 2022 परिणाम – कैसे जांचें

  • जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – gseb.org
  • होमपेज पर, 'GUJCET 2022 रिजल्ट' नाम के लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
  • आपका GUJCET 2022 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा
  • GUJCET परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें

Direct Link for GUJCET 2022 Exam Result

परिणाम आज gseb.org पर घोषित किया गया है। उम्मीदवार GUJCET 2022 के परिणाम अन्य आधिकारिक वेबसाइटों जैसे – gsebservice.com और gujcet.gseb.org पर भी देख सकते हैं।

GUJCET 2022 Exam - हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में हुई थी परीक्षा

GUJCET 2022 परीक्षा 18 अप्रैल, 2022 को हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में आयोजित की गई थी। गुजरात के कॉलेजों के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 1 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। GUJCET की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 28 अप्रैल, 2022 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 30 अप्रैल, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

Read More - पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के टर्म 1 रिजल्‍ट किए जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

अगली खबर