HBSE 10th 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आज!, bseh.org.in पर करें चेक

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी कल 15 जून को 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE Class 10th and 12th Results Expected to be Released by June 15 on bseh.org.in
कल जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट।  
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड कल 15 जून को जारी कर सकता है 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम।
  • हरियाणा बोर्ड (HBSE Board Result 2022) के परिणामों को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
  • छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE 10th 12th class Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वींं के रिजल्ट कल ही जारी कर सकता है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद हरियाणा बोर्ड के सभी छात्रों के लिए बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2022 Direct Link: Check marks here

छात्र कृपया ध्यान दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एचबीएसई के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 15 जून के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पता चलता है  कि आमतौर पर एचबीएसई 10 वीं व 12 वीं के परिणाम एक साथ जारी नहीं करता, दोनों कक्षाओं के परिणाम 1-2 दिनों के अंतराल में जारी किए जाते हैं। 

HBSE 12TH Result 2022 Direct Link: Check here

How To check HBSE 10th and 12th class Result 2022
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org.in पर जाए। 
  • होमपेज पर ‘HBSE class 10th Result 2022’ और ‘HBSE class 12th Result 2022’ पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

लगभग 5 लाख छात्र कर रहे हैं रिजल्ट की घोषणा का इंतजार 
हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के करीब 5 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जैसे ही परिणाम की तारीख पर एक आधिकारिक सूचना जारी होगी, इसे यहां अपडेट किया जाएगा।

अगली खबर