HBSE 10th class Result 2022 Released: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परिणाम हुए जारी, bseh.org.in पर चेक करें रिजल्ट

HBSE 10th Board Results 2022 Released: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE Class 10th Results 2022 Released: HBSE Class 10th Results Declared on Official Website bseh.org.in, Students can Check Their Results Through These Websites
हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी।  
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं (HBSE Class 10th Result 2022) के परिणाम आज 17 जून को जारी हो गए हैं।
  • हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा को पास करने के लिए छात्रों 33% अंक लाने की आवश्यकता है।
  • सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE Class 10th Results 2022 Released: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच ने आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं के रिजल्ट भी जारी कर दिए है। हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म कर दिया है। एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद सभी छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। एचबीएसई के अधिकारी के अनुसार रिजल्ट जारी होने का लिंक 6 बजे तक एक्टिवेट हो जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ कई तीसरे पक्ष की वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट क्रैश होने पर सभी छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।  

How To check HBSE 10th and 12th class Result 2022

हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं के छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org.in पर जाए।
  • होमपेज पर ‘HBSE class 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डाले और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Read More- TN SSLC Result 2022: आज जारी हो सकता है तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट्स

How to Check HBSE Class 10th and 12th Results Through SMS
भारी ट्रेफिक के कारण अकसर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है ऐसे में आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अपने मोबाइल SMS एप्लीकेशन पर RESULTHB10'  टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। आपका रिजल्ट आपको नंबर पर ही दिखाई देगा।

Read More- Maharashtra SSC Result 2022: जारी हुए महाराष्ट्र बोर्ड SSC के परिणाम, SMS से ऐसे करें चेक
 
बता दें कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 एचबीएसई ने 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

अगली खबर