HBSE BSEH 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, bseh.org.in पर करें चेक

HBSE Haryana Board 10th Result 2022 on www.bseh.org.in, bsehexam.org, theboardresults.in: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी आज 15 जून को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

HBSE Class 10th Results Expected to be Released by Today on bseh.org.in
आज जारी होगा HBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट  
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड आज 15 जून को जारी कर सकता है 10वीं कक्षा (HBSE Class 10th and 12th Result 2022) के परिणाम।
  • हरियाणा बोर्ड (HBSE Board Result 2022) के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच आज, 15 जून, 2022 को हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। एक अंग्रेजी दैनिक से बात करते हुए, हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने पुष्टि की कि कक्षा 10वीं के परिणाम बुधवार (15 जून) को घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर कक्षा 10वीं के लिए अपना हरियाणा बोर्ड परिणाम 2022 देख सकते हैं। इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से यह खबर सामने आ रही है कि 10वीं के रिजल्ट आज शाम 6 बजे जारी हो सकते हैं। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

How To check HBSE 10th and 12th class Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

स्टेप-1 सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org.in पर जाए।

स्टेप-2 होमपेज पर ‘HBSE class 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।

स्टेप-3 इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डाले और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप-4 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप-5 भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

HBSE 12TH Result 2022 Direct Link: Check here

HBSE 10th and 12th Result - हरियाणा बोर्ड ने इस वर्ष सिलेबस में की थी कटौती

इस वर्ष हरियाणा बोर्ड ने अपने कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों को कुछ राहत दी थी। हरियाणा बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस में 30% तक की कटौती की है।

HBSE 10th and 12th Result - मार्च से अप्रैल महीने में आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षा

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षा 2022 आयोजित की थी। आज किसी भी वक्त कक्षा 10वीं के बोर्ड के रिजल्ट घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज, 15 जून को ही जारी कर सकता है।



HBSE 10th and 12th Result - हरियाणा बोर्ड के लगभग 5 लाख छात्रों को आज रिजल्ट का इंतजार

हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के करीब 5 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जैसे ही परिणाम की तारीख पर एक आधिकारिक सूचना जारी होगी, इसे यहां अपडेट किया जाएगा।

Read More - हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आज!, bseh.org.in पर करें चेक

अगली खबर