घर बैठे ऐसे सीखे अंग्रेजी बोलना, बस करना होगा ये काम

How to learn English: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना हर किसी को बेहद पसंद है। अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए लोग खूब पैसे खर्च करते हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो इन ट्रिक्स की मदद से आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं।

How to learn English
How to learn English 
मुख्य बातें
  • दुनिया सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है अंग्रेजी।
  • घर बैठे आसानी से सीख सकते हैं अंग्रेजी बोलना।
  • ऑनलाइन वीडियो के अलावा इन ट्रिक्स को करें फॉलो।

आजकल अंग्रेजी बोलना लोगों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। किसी भी नौकरी के इंटरव्यू में लोग अंग्रेजी में सवाल करते हैं, इसलिए भी लोग अंग्रेजी भाषा को सीखने पर अधिक जोर देते हैं। कई लोग हैं, जो अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए कोचिंग में तगड़ी फीस देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप चाहे तो घर बैठे आसानी से सीख सकते हैं। आज कल ऑनलाइन के अलावा कई ऐसी सुविधाएं है, जिसे आप अंग्रेजी सीख सकते हैं।

अंग्रेजी भाषा आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। बता दें कि यह भाषा बिजनेस और सामान्य बातचीत दोनों के लिए पसंद की जाने वाली भाषा है। यह दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। वहीं हर कोई अपनी गति से अंग्रेजी सीखता है, लेकिन बात जब भविष्य के लक्ष्यों की हो तो हम सोचते हैं कि जितनी जल्दी हो सीख जाए। ऐसे में आज हम बताएंगे कुछ ऐसे ट्रिक्स जिनकी मदद से आप आसानी से अंग्रेजी भाषा सीख सकते हैं।

अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए आजमाएं ये उपाय।
STEP 1
जितना हो सके उतना सुने।

किसी भी भाषा को सीखने से पहले अपनी सुनने की क्षमता बढ़ानी होगी। क्योंकि आप जितना ज्यादा सुनेगे, आपको बोलने और सीखने में उतनी आसानी होगी। इस तरह आप अपने शब्दावली और बोलने के कौशल विकसित कर पाएंगे। ऐसे कई अंग्रेजी चैनल है, जिनका सहारा ले सकते हैं। कोशिश करें, न्यूज से लेकर फिल्म तक अंग्रेजी भाषा में देखें, इससे आपकी रुचि बनी रहेगी और जल्दी सीख पाएंगे।

STEP 2
पार्टनर के साथ अंग्रेजी भाषा की प्रैक्टिस करें

अपने पार्टनर के साथ अंग्रेजी पढ़ें। इसके अलावा किसी टॉपिक पर अंग्रेजी में डिस्कस करें। इस तरह आप अपने स्किल को बेहतर बना सकते हैं, इसके साथ ही दोनों की इस भाषा पर अच्छी पकड़ बनेगी।

STEP 3
बच्चों की किताबें और कॉमिक बुक अंग्रेजी में पढ़ें।

अंग्रेजी में बच्चों की किताबों और कॉमिक किताबों को पढ़ने से शब्दों को संदर्भ में लाने और सीखने को मजेदार बनाने में मदद मिलती है। खासकर जब आप यह भाषा सीखना शुरू कर रहे हो तो। इसके अलावा कई ऐसे वीडियो भी उपलब्ध होते हैं, जिनका सहारा आप ले सकते हैं।

STEP 4
फ्री ऑनलाइन मीडिया का फायदा उठाएं।

फ्री पॉडकास्ट और ऑनलाइन उपलब्ध एप्लिकेशन की एक सीरीज है, जो आपको जल्दी से अंग्रेजी सीखने में मदद कर सकती है। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जान ले, फिर आप इसे फ्री ऑनलाइन फायदा उठा सकते हैं। यह आपके सीखने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना देता है।

STEP 5
खुद पर विश्वास रखें।

खुद में विश्वास करना एक मात्र उपाय है लक्ष्य को प्राप्त करने का। रिस्क उठाएं और बिना डरे गलतियां करें, क्योंकि गलतियों से आप अंग्रेजी भाषा सीख पाएंगे। इस तरह आप खुद में बदलाव देखेंगे और पाएंगे कि पहले कि तुलना में आप में आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोल रहे हैं।

अगली खबर