HPBOSE 10 Class 2022 Result Declared: घोषित हो गए 10वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Feb 11, 2022 | 15:28 IST

HPBOSE कक्षा 10वीं 2021-22 टर्म 1 परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र hpbose.org पर HPBOSE Class 10 Term 1 Results 2022 देखने के साथ साथ यहां मौजूद डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकेंगे...

class 10 term 1 result 2022, hpbose term 1 result 2022
घोषित हो गए 10वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक 
मुख्य बातें
  • HPBOSE कक्षा 10वीे 2021-22 टर्म 1 परिणाम घोषित कर दिया गया है।
  • छात्र यहां डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकेंगे
  • 8 फरवरी, 2022 को 12वीं कक्षा के जारी किए गए थे परिणाम

HPBOSE 10 Class 2022 Result Declared: HPBOSE Class 10 Term 1 Results 2022 hpbose.org पर घोषित कर दिया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने 8 फरवरी, 2022 को कक्षा 12वीं टर्म 1 के परिणाम घोषित किए थे। छात्र स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करें। बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के दो या तीन दिन के अंदर ही 10वीं कक्षा के भी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार नीेच रिजल्ट देखने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें HPBOSE Class 10 Term 1 Results 2022

  • सबसे पहले hpbose.org पर जाएं
  • अब आप ऊपर दाएं तरफ देखिए Result नाम का विकल्प होगा, इस पर क्लिक करिये
  • यहां आपको 10th Regular Ist Term Theory Examinations, November-2021 नाम का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने से आप उस पेज पर आ जाएंगे, जहां आपको रोल नंबर डालने के बाद Search बटन पर क्लिक करने की जरूरत होगी।

Direct Link for 10th Regular Ist Term Theory Examinations, November-2021

कक्षा 12वीं के पेपर 18 नवंबर से शुरू हुए थे, जो 9 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किए गए थे। 

Also Read: HP Board Class 12th Result 2022

HPBOSE ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा को दो टर्म में आयोजित करने का निर्णय लिया था, जैसा कि CBSE और CISCE ने भी करने का निर्णय लिया था। टर्म 1 की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई थी। चूंकि टर्म 1 के परिणाम घोषित हो चुके हैं ऐसे में अब छात्रों को टर्म 2 की परीक्षाओं के लिए तैयार रहना चाहिए, जो अप्रैल मई में आयोजित होने की संभावना है। अंतिम परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद ही जारी किया जाएगा।

अगली खबर