HP Police Constable Result 2022: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम जारी, यहां चेक करें डायरेक्‍ट लिंक

HP Police Constable Result 2022: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्‍टेबल भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। ये विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्‍ध है।

HP Police Constable Result 2022
HP Police Constable Result 2022 
मुख्य बातें
  • 12336 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्‍ट
  • 3 जुलाई 2022 को दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा
  • भर्ती अभियान के जरिए 1334 रिक्तियों को भरा जाएगा

HP Police Constable Result 2022: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबल 2022 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम पीडीएफ फॉरमेट में है। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए गए हैं। एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 जिलेवार सूची में उपलब्‍ध कराई गई है। परिणाम 10 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट Citizenportal.hppolice.gov.in पर जारी किया गया है। 

जनरल ड्यूटी कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल ड्राइवर की भर्ती परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इसके जरिए 1334 रिक्तियों को भरा जाएगा। ऐसे में लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए वे अगले राउंड के लिए अपनी योग्यता स्थिति की भी जांच कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के दौरान कुल 12336 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। 

इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्‍ट 

  • आधिकारिक वेबसाइट citizenportal.hppolice.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले परिणाम अनुभाग का चयन करें।
  • अब अलग विंडो पर परिणाम पेज प्रदर्शित होगा। 
  • उस जिले का चयन करें जिसके लिए आप लिखित परीक्षा में शामिल हुए हैं।
  • Ctrl + F का उपयोग करके सूची में अपना रोल नंबर और नाम खोजें और लिखित परीक्षा में अपने अंकों की जांच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एचपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 पीडीएफ डाउनलोड करें।

Direct link to download HP police constable exam result

ऐसे चेक करें मेरिट लिस्‍ट 
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल परीक्षा का पेपर पहले लीक हो गया था, इसलिए लिखित परीक्षा 03 जुलाई 2022 को फिर से आयोजित की गई थी। जनरल ड्यूटी कांस्टेबल और कांस्टेबल ड्राइवर के रिक्त पदों को के लिए हुई लिखित परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवार पीएसटी / पीईटी में शामिल होंगे। उम्‍मीदवार मेरिट लिस्ट से अपना नाम, रोल नंबर और अंक देख सकते हैं। अब जिन उम्मीदवारों के नाम एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ में उल्लिखित हैं, उन्हें मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा, जिसका विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।

अगली खबर