HPBOSE 10th Toppers List: हिमाचल 10वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, तनु ने किया टॉप, पढ़ें टॉपर्स लिस्ट

HPBOSE (HP Board) Class 10th Topper List: हिमाचल प्रदेश की 10वीं कक्षा की इस साल की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। कांगड़ा जिले की तनु ने 98.71 प्रतिशत हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है।

Himachal Pradesh 10th Toppers
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स 
मुख्य बातें
  • हिमाचल 10वीं बोर्ड में 104323 में से 70571 छात्र पास हुए हैं
  • लड़कियों का पास प्रतिशत 71.5%, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 64.94% है 
  • इस साल पास प्रतिशत 68.11% है, पिछले वर्ष ये 60.79% था

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 9 जून, 2020 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट  जारी कर दिया। राज्य में इस साल लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांगड़ा जिले की तनु ने 98.71 प्रतिशत हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। उनके बाद हरमीरपुर जिले के क्षितिज शर्मा ने 98.57 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

इस साल पास प्रतिशत 68.11% है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। 2019 में पास प्रतिशत 60.79% था। इस साल कुल 23 लड़कियां और 14 लड़के शीर्ष दस की सूची में हैं। टॉप 10 में 37 परीक्षार्थिओं का नाम है, जिसमें से 23 लड़कियां और 14 लड़के हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.5 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 64.94 प्रतिशत है। 

रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें

परीक्षा में कुल 104323 छात्र उपस्थित हुए हैं, जिनमें से 70571 पास हुए हैं। परीक्षा दी है। बोर्ड ने HPBOSE की आधिकारिक साइट hpbose.org पर रेगुलर/कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षा के लिए परिणाम जारी किया है। इस साल राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 19 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थीं। 

जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के बारे में जानें
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की स्थापना 1969 में धर्मशाला शहर में हुई थी। नीतियां बनाना, स्कूल सिलेबस, परीक्षा आयोजित करना, बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करना इसके अधिकार क्षेत्र में आता है। यह हिमाचल प्रदेश राज्य के 8,000 से अधिक स्कूलों को नियंत्रित और पर्यवेक्षण करता है। इसकी एचपी बोर्ड परीक्षा के तहत, सालाना पांच लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं। SSC और HSC परीक्षाओं के अलावा, बोर्ड J.B.T और T.T.C परीक्षाएं भी आयोजित करता है।

अगली खबर