HPBOSE Class 10th Result 2022: कल इस समय आ सकता है हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट

HPBOSE Class 10th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (HPBOSE) कल यानी 27 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए 1 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

hpbose 10th class result 2022,hp board 10th result 2022, hp board 10th result, hp board 10th class result 2022
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • कल यानी 27 जून 2022 को जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट।
  • 10वीं 12वीं के टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट।

HPBOSE Class 10th Result 2022 Date and Time: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (HPBOSE) कल यानी 27 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा10वीं  के छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए 1 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

हाल ही में बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। हर बार की तरह इस बार भी 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ऊपर देखने को मिला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 10वीं का रिजल्ट भी 90 प्रतिशत के आसपास देखने को मिलेगा।

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट, टॉपर्स होंगे सम्मानित 

HPBOSE Class 10th Result 2022, इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

hpbose.org

himachal.nic.in

HPBOSE Class 10th Result 2022, ऐसे करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। होमपेज पर जाकर HPBOSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अब अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

- सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।

- HP 10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज करें।

- अब इसे 5676750 पर भेज दें, आपके स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

Learn More - कल इस समय जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दिया संकेत 

टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं 12वीं  के टॉपर्स को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

अगली खबर