HPBOSE Class 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड इस दिन जारी करेगा कक्षा 10वीं के परिणाम, देखें अपडेट

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE 24 जून को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

HPBOSE Class 10th Result 2022 Expected to be released soon on official website hpbose.org, know recent update
HPBOSE कक्षा 10वीं के परिणाम  
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश 24 जून को जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट।
  • कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाने के आवश्यकता होगी।
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने बीते शनिवार 18 जून को कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे।

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2022 की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही जारी कर सकता है। HPBOSE के अधिकारियों ने रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 तिथि, समय और अधिक के लिए ताजा अपडेट जानने के लिए छात्रों को हमारी वेबसाइट के साथ साथ आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर भी नजर रखनी चाहिए।

HPBOSE ने शनिवार, 18 जून को कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे। आमतौर पर HPBOSE 12वीं के परिणामों के कुछ दिनों बाद ही कक्षा 10वीं के परिणाम भी घोषित किए जाते हैं। इस विश्लेषण के अनुसार, HPBOSE Class 10th Result की घोषणा 24 जून को की जा सकती है।

HPBOSE Class 10th Result - क्या 24 जून को जारी होंगे रिजल्ट?

हिमाचल बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जल्द ही रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने का काम चल रहा है। हालांकि, फिलहाल इस डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि HPBOSE Class 10th Result 2022 भी सुबह 11 बजे जारी होगा।

Read More- जारी हो गए एपी इंटर प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम, bie.ap.gov.in पर देखें रिजल्ट

How to Check HPBOSE Class 10th Results 2022

एक बार HPBOSE कक्षा 10वीं 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-  hpbose.org पर जाएं
  • फिर ‘HPBOSE Class 10th Result 20222’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें, अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Read More- सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, देंखे ताजा अपडेट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के समय अपने प्रवेश पत्र को अपने पास ही रखें। बता दें कि एचपीबीओएसई की कक्षा 10वीं में पास होने के लिए सभी छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने की आवश्यकता है।

अगली खबर