HPBOSE Class 12th Result 2022 Released: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, hpbose.org पर चेक करें परिणाम

HPBOSE Class 12th Result 2022 Released: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, एचपीबीओएसई ने आज 18 जून को कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Himachal Pradesh Class 12th Board Result 2022 Released: HPBOSE Released class 12th Results 2022 Today on Official website hpbose.org, Know how to Check
HPBOSE ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी किए।  
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट (HPBOSE Class 12th Result 2022 Released) जारी कर दिया है।
  • बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है।
  • छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Himachal Pradesh Class 12th Board Result 2022 Released: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, एचपीबीओएसई ने आज 18 जून को कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। HPBOSE 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा HPBOSE के निदेशक सुरेश कुमार सोनी और बोर्ड सचिव मधु चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की है। छात्र कृपया ध्यान दें आप अब HPBOSE कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर अपने HPBOSE 12वीं के स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने एचपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम देखने  के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

How to Check HPBOSE Board Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी hpbose.org पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका HPBOSE 10वीं परिणाम 2022, या HPBOSE 12वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

93.91% दर्ज किया गया पास प्रतिशत
HPBOSE 12वीं परीक्षा 2022 में 90,000 से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से कुल 82,342 उम्मीदवार परीक्षा को पास करने में सफल हुए हैं। जिसके साथ ही इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत  93.91% दर्ज किया गया है।

बता दें कि HPBOSE ने COVID-19 स्थिति के कारण टर्म 1 और टर्म 2 शिफ्ट में बोर्ड परीक्षा आयोजित की। HPBOSE टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंकों को जोड़कर अंतिम बोर्ड परीक्षा परिणाम तैयार किए हैं। पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं COVID-19 के कारण रद्द कर दी गई थीं और छात्रों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के माध्यम से रिजल्ट जारी किया गया था।

अगली खबर