HTET Exam Date 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता एग्जाम की डेट हुई जारी, नवंबर महीने में इन दिनों में होगी परीक्षा

Haryana TET Exam Date 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर एक जरूरी अपडेट सामने आया है और साल 2022 के लिए एटीईटी परीक्षा के लिए निर्धारित डेट को घोषित कर दिया गया है।

Haryana TET Exam Date 2022
Haryana TET Exam Date 2022 
मुख्य बातें
  • हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने को हरियाणा सरकार ने दे दी मंजूरी।
  • नवंबर महीने में एचटेट यानी हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए निर्धारित की गई डेट।
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मनाने जा रहा है 54वां स्थापना दिवस।

भिवानी (हरियाण): हरियाणा सरकार ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2022 कराने की मंजूरी दे दी है और यह परीक्षा 12 और 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह व बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बृहस्पतिवार को भिवानी में बोर्ड के 54 वें स्थापना दिवस के मौके पर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में करीब तीन लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 15 से 16 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए इस परीक्षा में पास अभ्यर्थी भी योग्य होंगे।

Also Read: BPSC 67th Exam 2022 : जारी हो गया बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल, यहां से करें चेक

जगबीर सिंह ने बताया आठ सितंबर 1969 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना की गई थी और बोर्ड बृहस्पतिवार को अपना 54वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश के 68 शिक्षा बोर्ड में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पहला है, जिसने नई शिक्षा नीति के तहत इतिहास की किताबें छपवा कर स्कूलों में पढ़ानी शुरू कर दी है।

अगली खबर