IBPS Clerk Notification 2022: IBPS क्लर्क नोटिफिकेशन जारी, यहां करें अप्लाई

IBPS Clerk Notification 2022 Sarkari Result 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन 29 जून, 2022 को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक आवेदन सब्मिट सकते हैं।

IBPS Clerk Notification 2022 released: IBPS Clerk Notification 2022 out on June 29 at official website ibps.in, check details here
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 नोटिफिकेशन 
मुख्य बातें
  • आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना 2022 जारी कर दी गई है।
  • 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
  • उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी डेट 21 जुलाई है।

IBPS Clerk Notification 2022 released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना 2022 29 जून, 2022 को ऑनलाइन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन साल 2023-24 की भर्तियों के लिए जारी की गई है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही पूरा शेड्यूल भी जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण 1 जुलाई, 2022 से शुरू हो जाएगा।

आईबीपीएस क्लर्क सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जा सकते हैं।

21 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई 

आईबीपीएस क्लर्क 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2022 तक ही किया जा सकता है, इसके बाद आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। आमतौर पर, यह आईबीपीएस क्लर्क सरकारी नौकरी भर्ती दो भागों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में आयोजित की जाती है। 

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए अधिक जानकारी कल आवेदन फॉर्म लिंक के साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। कल जारी होने वाली नोटिफिकेशन में अप्लाई करने की शर्तें, आवेदन कैसे करें आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। फिलहाल नोटिफिकेशन के जरिए जो अधिसूचना जारी की गई है उनके बारे में जानकारी नीचे इस आर्टिकल में दी गई है।

Read More- सेशन 2 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज होगी खत्म, बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट

टाइटल    डिटेल्स 
आईबीपीएस क्लर्क 2022 पंजीकरण की शुरूआत 1 जुलाई, 2022 (कल) 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2022
प्री परीक्षा ट्रैनिंग के लिए आईबीपीएस क्लर्क प्रवेश पत्र 2022 अगस्त, 2022
आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा प्री परीक्षा के लिए ट्रैनिंग अगस्त, 2022
प्रीलिम्स के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना अगस्त, 2022
ऑनलाइन परीक्षा - प्रीलिम्स सितंबर, 2022
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम सितंबर/अक्टूबर, 2022
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स के लिए कॉल लेटर सितंबर/अक्टूबर, 2022
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स अक्टूबर, 2022
अलॉटमेंट लेटर अप्रैल 2023

Read More- आज इस समय जारी हो जाएगा तेलंगाना 10वीं का रिजल्ट
                                                                
कृपया ध्यान दें कि आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 की सटीक तारीखों की घोषणा कुछ ही दिनों में की जाएगी। इस बीच, सभी को सलाह दी जाती है कि वे अपने मूल दस्तावेज तैयार रखें और भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की कन्फ्यूजन से बचने के लिए इन तिथियों को नोट कर लें। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना 2022 और आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रखें।

अगली खबर