ICSE 10th Result 2022: आईसीएसई 10वीं के परिणाम जारी, 99.97% परीक्षार्थी हुए पास, यहां चेक करें बीते वर्षों का भी रिकॉर्ड

ICSE 10th Result 2022 Release Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, आज 17 जुलाई 2022 को ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबासाइट cisce.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CISCE to declare ICSE class 10th results 2022 today on July 17 at official website cisce.org, know Previous Year pass percentage
CISCE कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 
मुख्य बातें
  • CISCE बोर्ड आज 17 जुलाई 2022 को जारी कर दिए ICSE 10वीं के परिणाम।
  • बीते वर्ष 99.98 पास % दर्ज किया गया था।
  • बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी।

ICSE 10th Results 2022 at cisce.org: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, आज 17 जुलाई 2022 को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी हो गए हैं। रिजल्ट के साथ ही इस साल के लिए पासिंग परसेंटेज भी जारी हो गया है। छात्रों को बता दें कि CISCE की आधिकारिक घोषणा के अनुसार रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी कर दिेए हैं।

सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर अपने सीआईएससीई 10वीं सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं। परीक्षा के लिए कुल 2,31,063 छात्र उपस्थित हुए थे। उनमें से, 99.97% छात्र परीक्षा पास करने में सफल रहे। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.98% रहा। ज‍बकि 99.97% लड़के पास हुए। 

ICSE 10वीं के बीते वर्षों के पास प्रतिशत पर डालें नजर

छात्रों का इस वर्ष का पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले आइए बीते वर्षों के पास प्रतिशत पर एक नजर डालते हैं।

वर्ष  लड़कियों का पास% लड़कों का पास% कुल मिलाकर पास% उपस्थित छात्रों की कुल संख्या
2021 99.98 99.98 99.98% 2,07,902
2020 - - 99.33% 2,13,036
2019 99.05% 98.12% 98.54% 1,96,271
2018 98.95 98.14 98.55 1,83,387
2017 99.03 98.13 98.53 1,68,591
2016 97.78 97.3 98.02 1,49,087
2015 95.09 94.34 95.51 1,10,026
2014 91 89.45 91.64 99,981
2013 86 84.23 87.91 95,425

Read More- आज इस समय जारी होगा आईसीएसई 10वीं का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

छात्रों को बता दें कि 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रीचेकिंग मॉड्यूल जारी हो जाएगा। वह छात्र जो अपने एग्जाम दोबारा चेक करवाना चाहते हैं वह इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति पेपर ₹1000 का भुगतान करना होगा।

CISCE बोर्ड ने इस साल CBSE की तरह ही परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। वहीं छात्रों को बता दें कि आईसीएसई का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट कंपाइल करने के बाद घोषित किया जाएगा।

Read More- जारी होने वाला है आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानें पासिंग परसेंटेज

CISCE सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मई को समाप्त हुई थी, वहीं आईएससी 12वीं के लिए अंतिम परीक्षा 13 जून को आयोजित की गई थी।

अगली खबर