JAC 10th,12th Result 2022: जल्द जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड के 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, जानिए ताजा अपडेट

JAC 10th,12th Result Release Date 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची, जेएसी अपने 10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजे 15 जून 2022 तक जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के सभी छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते है। हालांकि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

JAC 10th,12th Result 2022: JAC 10th and 12th Result 2022 likely to be out soon check details here
झारखंड बोर्ड जल्द जारी कर सकता है बोर्ड के नतीजे  
मुख्य बातें
  • झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (JAC 10th,12th Result 2022) 15 जून 2022 तक जारी कर सकता है।
  • जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • झारखंड बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के महीने में आयोजित की थी।

JAC 10th,12th Result Release Date 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची, जेएसी 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जल्द जारी कर सकता है। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए परिणाम का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड बोर्ड रांची जेएसी कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 जून, 2022 तक जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाकर अपने जेएसी के नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

हालांकि, छात्र कृपया ध्यान दें कि जेएसी बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख व समय को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर, बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम को 1-2 दिनों के अंतराल में जारी करता है और इस वर्ष भी बोर्ड समान पैटर्न का पालन कर सकता है।

CBSE class 10th and 12th Result 2022: CBSE कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

प्रश्न पत्रों के मूल्याकंन की प्रक्रिया फिलहाल जारी 
छात्रों को सूचित किया जाता है कि झारखंड बोर्ड रांची वर्तमान में प्रश्न पत्रों के मूल्यांकन की प्रक्रिया में व्यस्त है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों का यह मूल्यांकन 20 मई 2022 के आसपास शुरू किया गया था जो अभी भी जारी है। इस जानकारी के आधार पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट या जेएसी 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 तक जारी होने की संभावना है।



मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा
जेएसी ने कक्षा 10 की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 4 से 25 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जैसे ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर जेएसी 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा करता है, इसका अपडेट आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते है। इसके साथ ही सभी छात्रों को ताजा अपडेट के लिए जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

अगली खबर